Google Analytics Meta Pixel BMW की 7-सीरीज सेडान सेलिब्रिटीज की बन रही पहली पसंद - Ekhabri.com

BMW की 7-सीरीज सेडान सेलिब्रिटीज की बन रही पहली पसंद

देश में मशहूर हस्तियों को महंगी और लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए देखा जा सकता है। बीएमडब्ल्यू की प्रमुख 7-सीरीज़ सेडान से देश में मौजूद कुछ सबसे बेहतरीन लग्जरी कारों में से एक है। लग्जरी और एडवांस फीचर्स से लैस 7-सीरीज़ देश के मशहूर हस्तियों की पहली पसंद बनती जा रही है। इसके पिछले सीट पर शानदार एक्सपीरियंस के साथ कंफर्ट और रिफाइनमेंट का जबरदस्त मिश्रण है।

 

 

 

हाल ही में, बीएमडब्ल्यू ने नई 7-सीरीज में और भी ज्यादा पॉवरफुल इलेक्ट्रिक और किफायती डीजल पावरट्रेन को शामिल किया है। नई 7-सीरीज़ की एक्स शोरूम कीमतें 1.81 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं, जबकि i7 की एक्स शोरूम कीमतें 2.5 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं। बीएमडब्लू 7-सीरीज़ का भारत में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और ऑडी ए8एल से मुकाबला होता है, जबकि i7 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस सेडान से होता है।
तमिल फिल्म स्टार धनुष ने हाल ही में एक नई बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ खरीदी है। उन्होंने इसके लिए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प चुना है, जो 381PS पॉवर और 520Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा है।

 

 

 

फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज के पास एक ब्लैक बीएमडब्ल्यू 740Li है, जो काफी आकर्षक दिखती है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म विक्रम की सफलता के बाद, जो एक ब्लॉकबस्टर थी, इस सेडान को खरीदा था।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की पहली बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ खरीदने वालों में से एक हैं। उनकी 7-सीरीज़ में 3-लीटर पेट्रोल पावरट्रेन के साथ शाइनिंग सिल्वर कलर है। इस नई 7-सीरीज़ के अलावा, जैकलीन के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास भी है, जो एक लग्जरी सेडान है।

 

 

अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ के इलेक्ट्रिक वर्जन, i7 को चुना। उनके पास पहले से ही रोल्स-रॉयस कलिनन और ऑडी Q7 जैसी कारें हैं और नई i7 उनके कलेक्शन में लेटेस्ट सेडान है। उनकी i7, ब्लैक सैफायर कलर की है, जिसमें एक 101.7kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटरों से जुड़ा हुआ है. ये पावरट्रेन 544PS पॉवर और 745Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
मशहूर टीवी होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में नई BMW i7 खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक कैप्शन में, उन्होंने अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर बधाई दी, जिस अवसर पर उनके कार कलेक्शन में नई शानदार i7 को शामिल किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *