Google Analytics Meta Pixel कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद-कर्नाटक में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव:विरोध में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर लिखा जय महाराष्ट्र - Ekhabri.com

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद-कर्नाटक में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव:विरोध में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर लिखा जय महाराष्ट्र

बेलगावी/मुंबई-कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। कर्नाटक के बेलगाम में कन्नड़ समूह के ‘कर्नाटक रक्षणा वेदिक’ के मेंबर्स ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव कर दिया। घटना हिरबागडेवाडी टोल नाके के पास हुई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना के विरोध में पूर्व CM उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने पुणे में कर्नाटक की बसों पर ‘जय महाराष्ट्र’ लिख दिया। साथ ही कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा से लगे चिक्कोडी से कर्नाटक में प्रवेश कर विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोल्हापुर के शिवसेना प्रमुख विजय देवाने को हिरासत में लिया गया है। ये लोग कर्नाटक के CM और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का विरोध कर रहे थे।

फडणवीस ने CM बोम्मई से बात कर नाराजगी जताई
ट्रकों पर पथराव की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई से बात कर नाराजगी जताई है। बोम्मई ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।

पुणे में कर्नाटक की बसों पर स्याही लगाई
पुणे में शिवसेना ठाकरे गुट के सदस्यों ने कर्नाटक की बसों पर स्याही लगाई और कुछ बसों पर जय महाराष्ट्र लिख दिया। पुलिस ने नाराज शिवसैनिकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...