रुखसाना अब अंजलि बन चुकी और शाहिना का नाम सीमा हो गया। दोनों बहनें हिंदू बनकर गृहस्थी चला रहीं। दो वर्ष बाद अचानक मां ने उनके बारे में सोचा और बंगाल से पुलिस लेकर लक्ष्मीपुर गांव चली आईं। पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बैठाया गया। अंजलि ने पति आकाश के नाम से अपनी पहचान बताई। कहा कि यहां मैं खुश हूं इसलिए कोई व्यवधान न खड़ा करें। बालिग होने के प्रमाणपत्र दिखाए तो पुलिस लौट गई।
बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी आकाश तीन साल पहले जम्मू गए थे। वहां ठेले पर चाट-पकौड़ी बेचते थे। वहां उनकी मुलाकात बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना के गांव बकुल टीला निवासी रुखसाना से हुई। उनके पिता मोहीन जम्मू में पेंटर थे। ग्रामीणों के अनुसार, आकाश और रुखसाना के प्रेम संबंध हुए और 2020 में लक्ष्मीपुर आकर विवाह कर लिया। रुखसाना ने अपना नाम अंजलि रख लिया, उनके एक बच्चा भी है। आधार कार्ड भी इसी नाम से बन गया। उनकी मां बंगाल से पुलिस लेकर लक्ष्मीपुर गांव पहुंची। घर चलने को कहा तो अंजलि (रुखसाना) ने इन्कार कर दिया। विवाद होने लगा तो बिसौली थाना के निर्देश पर दबतोरी चौकी से पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई।
रात तक दोनों पक्ष पुलिस चौकी में बैठे रहे। आकाश काम के सिलसिले में जम्मू गए हैं। अंजलि (रुखसाना) अकेले ही अपनी पैरवी में डटी रहीं। मां से कहा कि मैं यहां खुश हूं, बार-बार परेशान न करें। बालिग हूं, इसलिए हिंदू बनकर विवाह कर लिया है। मां समझाती रही मगर, वह साथ जाने को तैयार नहीं हुई। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र कुमार ने बताया कि युवती ने मर्जी से विवाह किया है। वह मां के साथ जाने से इन्कार कर रही, ऐसे में आकाश के स्वजन के हवाले कर दिया। अंजलि (रुखसाना) ने बताया कि उनके साथ बहन शाहिना भी आई थी। उन्होंने गांव में ही रहने वाले बाबी से विवाह कर लिया। शाहिना ने अपना नाम सीमा रख लिया है। वे दोनों अब जम्मू में रहकर मजदूरी करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...