Google Analytics Meta Pixel कीव क्षेत्र से हटी रूसी सेना, यूक्रेन का कब्जा - Ekhabri.com

कीव क्षेत्र से हटी रूसी सेना, यूक्रेन का कब्जा

यूक्रे्न की राजधानी कीव के आसपास का इलाका वापस यूक्रेन के कब्जे में आ गया। करीब पांच हफ्ते के बाद रूसी सेना यहां से हटी है और यह इलाका वापस यूक्रेन को मिला है। इसके चलते कीव और आसपास के लोगों को हमले से बचाव के लिए बजते रहने वाले सायरनों और गोलाबारी-बमबारी के धमाकों से राहत मिल गई है। इससे पहले कीव को घेरकर रूसी सेना ने राजधानी पर हफ्तों तक लगातार हमले किए लेकिन वह महानगर की सीमा में दाखिल नहीं हो पाई। इस दौरान यूक्रेनी सेना के एक सैनिक ने विस्फोटकों के साथ खड़े होकर खुद के साथ उस पुल को भी उड़ा दिया जिससे रूसी सैनिकों के कीव में दाखिल होने की आशका थी।
वापसी के दौर में कीव के पश्चिम में स्थित दिमित्रिव्का के नजदीक एक रूसी बख्तरबंद वाहन जलते हुए देखा गया। उसके करीब ही आठ रूसी सैनिकों के शव पड़े देखे गए। इसी इलाके में एक यूक्रेनी प्रेस फोटोग्राफर का शव बरामद हुआ है। इससे पहले बूचा कस्बे के करीब गोलाबारी की आवाज सुनी गई। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही इन इलाकों से रूसी सेना वापस चली गई और वहां पर यूक्रेन के सैनिकों का कब्जा हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि पीछे हटते रूसी सैनिक बारूदी सुरंगें बिछाते हुए ठिकाना छोड़ रहे हैैं। इसके कारण कई स्थानों पर उनकी चपेट में आने से जन-धन की हानि हो रही है। यूक्रेनी अधिकारियों ने  नजदीकी बूचा कस्बे में सैकड़ों लोगों की सामूहिक कब्र मिलने का दावा किया है।
राजधानी कीव के आसपास का इलाका 24 फरवरी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के विसैन्यीकरण के लिए छेड़े सैन्य अभियान के कुछ दिनों बाद ही रूसी सेना के कब्जे में आ गया था। लेकिन यूक्रेन की सेना के कड़े प्रतिरोध के चलते रूसी सेना कीव में दाखिल नहीं हो पाई। बीते मंगलवार को तुर्की में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता में रूस ने विश्वास बढ़ाने वाले कदम के रूप में कीव और चार्निहीव पर हमले बंद करने और वहां से सेना हटाने का एलान किया था। चार्निहीव से भी रूसी सैनिकों के हटने की खबर है।
रूसी सेना यूक्रेन के अन्य इलाकों में हमले जारी रखे हुए है। बीते 24 घंटों में मध्य यूक्रेन के पोलटावा और क्रेमेनचुक में रूसी सेना ने हवाई हमले किए हैैं। जबकि डिनिप्रो के क्रिवी शहर में पेट्रोल स्टेशन पर गोलाबारी हुई है। तटवर्ती शहर के ओडेसा पर रूसी सेना ने मिसाइल हमले किए हैैं। रूसी सेना अब पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत वह डोनेस्क और मारीपोल पर कब्जे के लिए हमले कर रही है। लुहांस्क के बड़े इलाके पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। बीते मंगलवार को मीकोलईव के प्रशासनिक भवन पर रूसी मिसाइल हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जबकि 34 घायल हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *