नवा रायपुर: आज महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक उपरान्त प्रेस मीट अयोजित की गई है।। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
बैठक के प्रारंभ में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों का परिचय कराया। इसके बाद बैठक के एजेंडें पर चर्चा शुरू हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय ऑडिटोरियम में सीएम ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने यह आश्वासन दिया है कि दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। दो साल का बोनस निश्चित रुप से देंगे। साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। आदिवासी समाज का मान और सम्मान भाजपा ने जितना बढ़ाया है उतना किसी भी पार्टी ने नहीं बढ़ाया है। पहले आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूखमरी होती थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनी तब सस्ता अनाज देना शुरू किए। आज कहीं कोई भूखमरी नहीं है। यह हमारे आदिवासी समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। 15 साल में शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में पर्याप्त विकास हुआ।
कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह हमारा चुनावी वादा था। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान कहा था कि, बीजेपी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहला फ़ैसला आवास योजना का लेंगे। अब जल्द ही राज्य के ग़रीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है।
सीएम साय ने कहा कि सबसे पहले आप लोगों के माध्यम से हम पूरे प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं, जिन्होने भाजपा पर बहुत बड़ा विश्वास किया। और जितनी हम लोगों ने कल्पना नहीं किए थे उससे बड़ी सफलता दिलाने का काम किया। कांग्रेस राज्य में जो 18 लाख गरीब आवास से वंचित हो गए हैं उन्हें हम आवास देंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता से वादा किया था। इसलिए कैबिनेट की पहली बैठक में हमने यही फैसला किया। सीएम साय ने बताया कि आज की कैबिनेट की बैठक में यही एक एजेंडा था।
प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में भी योग्य लोग हैं और अब डबल इंजन की सरकार हो गई है। मिलकर काम करेंगे बजट की कोई कमी नहीं होगी।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...