रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकारों के लिए बजट में तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। सोमवार को विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया, जिसमें रायपुर प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही, पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी 1 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
रायपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि के नियमों में शिथिलता देने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई।
पत्रकारों के लिए सरकार की ऐतिहासिक पहल
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि को बढ़ाने के लिए उनकी टीम पिछले एक साल से प्रयासरत थी। सरकार ने इसे बजट में शामिल कर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था है, जिसके भवन के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इससे क्लब का वातावरण बेहतर होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि एक्सपोजर विजिट के माध्यम से पत्रकारों को विभिन्न जगहों पर जाने और सीखने के अवसर मिलेंगे, जिससे उनका अनुभव बढ़ेगा। सरकार की इन घोषणाओं से पत्रकारों का भरोसा मजबूत हुआ है।
पत्रकारों की मांगों पर सरकार का बड़ा फैसला
प्रेस क्लब महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और पत्रकारों ने बजट में किए गए प्रावधानों के लिए सरकार का आभार जताया है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पत्रकारों की अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...