Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम:राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’ - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम:राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’

रायपुर।छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार प्रतियोगिताओं में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त किया। राजस्थान के रोहट, पाली में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जम्बूरी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी पूरी जम्बूरी में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।

छत्तीसगढ़ कॉन्टिजेंट ने दो संयुक्त प्रतियोगिता राज्य प्रदर्शनी एवं एथनिक शो में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसी तरह स्काउट विंग ने मार्चपास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इसके साथ ही संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, कलर पार्टी, पेजेंट शो, फूड प्लाजा, फोक डांस में ‘बी ग्रेड’ मिला। स्काउट विंग की स्पर्धा कैम्प फायर व फिजिकल डिस्प्ले तथा गाइड विंग की स्पर्धा स्टेट गेट व रंगोली में भी ‘‘बी ग्रेड‘‘ हासिल हुआ।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा मंत्री व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से 381 की संख्या वाला दल राष्ट्रीय जम्बूरी में सम्मिलित हुआ। इसमें 24 जिलों से लगभग तीन सौ स्काउट्स, गाइड्स सहित लीडर्स, राज्य मुख्यालय स्टॉफ, सर्विस रोवर्स, रेंजर्स शामिल थे। प्रतियोगिताओं के अलावा स्काउट्स, गाइड्स ने एडवेंचर, फन गेम्स, नाइट हाइक आदि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। स्काउट विंग के कॉन्टिजेंट लीडर सीएल चन्द्राकर एवं गाइड विंग की कॉन्टिजेंट लीडर सीमा साहू थीं। शैलेन्द्र मिश्रा ने नेशनल स्टॉफ के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में भारत के स्काउटिंग के समस्त राज्यों सहित सात अन्य देशों से 37 हजार स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की।

Read Also  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

‘छत्तीसगढ़ स्टेट डे’ में लोक संस्कृति की झलक, चलित झांकी प्रदर्शन ने जीता दिल

राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ ने ‘‘स्टेट डे‘‘ मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक, सत्यनारायण शर्मा थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव, विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने की। राष्ट्रीय जम्बूरी के चौथे दिवस आयोजित चलित झांकी प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट कॉन्टिजेंट की पारंपरिक परिधानों में दी गई प्रस्तुति ने दिल जीत लिया। झांकी का नेतृत्व सीमा साहू कर रही थीं। छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिरूप में लीना वर्मा राज्य की परछाई बनी हुईं थीं। पीछे छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सहित गुंडाधुर, साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा के रूप में स्काउट्स तथा ट्राइबल मूवमेंट की याद दिलाते हिमधर साहू की अगुवाई में कबीला नृत्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। माई की पालकी- बस्तर दशहरा-आंगा देव आदिवासी समाज की आस्था को प्रदर्शित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ शासन की योजना नरवा- गरवा- घुरवा- बाड़ी का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ाव को दर्शा रहा था। छत्तीसगढ़ का लोक पर्व भोजली और इसके पीछे राउत नाचा, पंथी, सुआ नृत्य राज्य की संस्कृति की झलक दिखला रहे थे। सरगुजा के विवाह की परंपरा और करमा नृत्य ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...