रायपुर: प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से जन-जीवन बेहाल है। पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। स्कूली बच्चों पर मौसम की सबसे अधिक मार पड़ रही है। इसी के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। अवर सचिव द्वारा जार इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए भी यह आदेश लागू होगा। इस अवधि में शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी।
देखें आदेश:











