बृहस्पति सिंह ने सदन में बयान दिया-टीएस पर लगाए आरोप झूठे व असत्य

खेद जताने के बाद रूठे बाबा पहुंचे विधानसभा
रायपुर । विधानसभा में सिंहदेव-बृहस्पति सिंह प्रकरण पर गृहमंत्री के बयान के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है। नाराज चल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा पहुंचे हैं। अब से कुछ देर पहले वे अपने सिविल लाइन स्थित बंगले से विधानसभा के लिए निकले हैं। कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं।
इससे पहले अब से कुछ देर पहले विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में बयान दिया। उन्होंने अपने सदन में कहा कि इस घटना को लेकर मैंने पूर्व में व्यक्तव्य दिया था, उक्त घटना में मंत्री टी एस सिंहदेव का कोई संबंध नहीं है, उन पर लगाए तमाम आरोप झूठे और असत्य हैं। इसके बाद सदन के नेता भूपेश बघेल ने सदस्य बृहस्पति की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए सदन और आसंदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सदन की उच्च परंपराएं हैं। सदन में बृहस्पति जी का व्यक्तव्य प्रशंसनीय है। मैं उन्हें बधाई देता हूं.. गृहमंत्री को भी धन्यवाद देता हूं, सदन में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ, सभी ने गतिरोध दूर करने सहयोग किया। मैं सबका आभार जताता हूँ। पूरे सदन को धन्यवाद कहा है, फिर भी आसंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर उन्हें भी धन्यवाद देता हूं।
इससे पहले हत्या किए जाने का आरोप लगाने वाले रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को हाईकमान के आदेश पर शो-कॉज नोटिस जारी होने के बाद भी मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी दूर नहीं हो पाई है। देर रात तक उनकी मान-मनौव्वल की जाती रही परंतु रूठे टीएस बाबा नहीं माने और पावस सत्र के तीसरे दिन सदन नहीं पहुंचे। इस बीच सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हमलावर हो गया। उसने प्रश्नकाल में विघ्न डाला और सरकार से सवाल किया कि चूंकि टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर जा चुके हैं अत: सरकार बताए कि वे मंत्री हैं अथवा नहीं।
बृजमोहन ने सिंहदेव से मांगा इस्तीफा
सदन में हंगामें के बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मंत्री टीएस सिंहदेव इस्तीफा दें क्योंकि उन्होंने संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया है। मंत्री के शपथ और संवैधानिक व्यवस्था के चलते कोई मंत्री सदन छोड़कर नहीं जा सकता। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मंत्री ने कहा था कि सरकार उनकी स्थिति जब तक स्पष्ट नहीं करती है तब तक वह सदन में नहीं आ सकते है। इसके जवाव में बृजमोहन अग्रवाल ने याद दिलाया कि लालकृष्ण आडवानी इस्तीफा देकर ही सदन छोड़कर गये थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...