बृजभूषण शरण सिंह पर गत दिनों दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं। इस्तीफा कोई बड़ी चीज़ नहीं है। मेरा कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में मेरे लिए इस्तीफा देना कोई बहुत बड़ी चीज भी नहीं है। मैं कोई अपराधी नहीं हूं। मगर केस होने के बाद अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा।इस समय अगर इस्तीफा देता हूं तो इसका मतलब यह होगा कि इन पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोप सही हैं।
बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोई भी सुप्रीम कोर्ट से ऊपर कोई नहीं है। उन पर कई महीने से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मामले की निष्पक्ष रूप से पूरी जांच कराई जाए। हम चाहेंगे कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी की जाए। मैं अपराधी बनकर हर समय नहीं रहना चाहता। उन्होंने यह भी दावा कि वह मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। चुनाव अगले 45 दिन में होने हैं. चुनाव के बाद मेरा कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों से आज मिली और उन्हें न्याय देने के लिए सबसे पहले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को पद से हटाने की मांग की। प्रियंका ने महिला खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि पूरा देश धरना दे रहीं खिलाड़ियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और वह खुद न्याय की इस लड़ाई में पूरी तरह से देश का गौरव बढ़ाने वाले इन महिला खिलाड़ियों के साथ हैं। उन्होंने कहा जब देश की ये बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो हम सभी गर्व करते हैं लेकिन आज वही बेटियां न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं।
उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रही हैं वह प्रभावशाली पद पर है और उसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में इन्हें न्याय देने के लिए जरूरी है कि आरोपी को सबसे पहले उसके पद से हटाया जाए ताकि वह पद का दुरुपयोग कर खिलाड़ियों पर दबाव न बना सके। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर यह महिलाएं आरोप लगा रही हैं वह भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष है और उसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन अब तक इन खिलाड़ियों को प्राथमिक की कॉपी नहीं मिली है। प्राथमिकी में क्या लिखा है यह तभी मालूम हो सकता है जब उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...