Google Analytics Meta Pixel मकान की बालकनी पर फंदे में लटकती मिली बीएसएफ जवान की प्रेमिका - Ekhabri.com

मकान की बालकनी पर फंदे में लटकती मिली बीएसएफ जवान की प्रेमिका

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में तीन दिन पहले किराये के मकान की बालकनी पर फंदे में बीएसएफ जवान की प्रेमिका लटकती मिली। पहले बताया जा रहा था कि फंदे पर लटकने वाली महिला बीएसएफ जवान की पत्नी है। बाद में पता चला कि जवान शादी-शुदा है और उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है। जवान और मृतका के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की संभावना जताई जा रही है। सुपेला पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है।

 

 

 

20 जून की रात सुपेला के इंदिरा नगर के एक मकान की बालकनी में महिला का शव चुनरी के सहारे लटकता मिला था। मृतका की पहचान पिंकी सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई थी। उस समय कहा जा रहा था कि वह बीएसएफ के रीजनल हेड क्वार्टर भिलाई में कुक जवान संतोष सिंह राजपूत की पत्नी हैं। जिस मकान की बालकनी में पिंकी की लाश फंदे पर लटकती मिली उसे चार दिन पहले ही संतोष सिंह राजपूत ने किराये पर लिया था। इस वजह से मकान मालिक को लगा कि मृतका जवान की पत्नी है।

 

 

 

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि संतोष सिंह राजपूत से पूछताछ शुरू की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। उसने स्वयं को पहले से शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता बताते हुए उसकी पत्नी के कोलकाता में रहने की जानकारी दी। जवान ने मृतका के साथ प्रेम संबंध होना स्वीकार किया है। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। महिला ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। कहीं जवान द्वारा शादी से इंकार करने पर महिला ने खुदकुशी तो नहीं की है।

Read Also  इंदिरा सागर बांध की सुरक्षा में सेंधमारी

 

 

 

महिला मूल रूप से असम की रहने वाली बताई जा रही है। संतोष सिंह राजपूत के असम में पदस्थ रहने के दौरान पिंकी से बने प्रेम संबंध के चलते उसे भिलाई लाकर किराए के मकान में रखने की संभावना पर भी चर्चा चल रही है। फिलहाल महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके यहां आने पर मामले में कुछ और नई जानकारी सामने आ सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *