Google Analytics Meta Pixel नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चली गोली,यात्री की मौत - Ekhabri.com

नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चली गोली,यात्री की मौत

चलती ट्रेन में तीन राउंड गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में ट्रेन के एक यात्री की मौत हो गई है। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल भी बरामद हुआ है। सोमवार रात यह घटना गुवाहाटी से दिल्ली के आंनद विहार स्टेशन जाने वाली नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हुई है। जीआरपी और आरपीएफ ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूछताछ के लिए दो यात्री को हिरासत में लिया गया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही ट्रेन के जनरल बोगी में तीन राउंड गोली चलने से यात्री सहम गए। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उस बोगी में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। फिर शव को बरामद किया। मृत व्यक्ति के भारतीय सेना या पुलिस में होने की बात कही जा रही है। बरामद आग्नेयास्त्र के लाइसेंसी होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी विवाद को लेकर ट्रेन के भीतर ही किसी और को गोली मारने के लिए पिस्तौल ताना गया। बचने-बचाने के क्रम में तीन राउंड गोली चली। जिसमे से दो गोली उस व्यक्ति को लगी। एक गोली पेट मे और दूसरी जांघ में लगी है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

जनरल बोगी के ऊपर सामान रखने वाले स्थान से मृतक का शव और आग्नेयास्त्र बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना वाली कोच को ट्रेन से अलग कर एनजेपी के यार्ड में रखा गया है। इस घटना की वजह से नार्थ-ईस्ट ट्रेन निर्धारित समय से करीब तीन घंट की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Read Also  शिक्षा अधिकारी ने शराबी भृत्य को किया निलंबित

 

 

 

जीआरपी सिलीगुड़ी के अधीक्षक एस मुरुगन ने बताया कि नार्थ-ईस्ट ट्रेन के जनरल कोच में गोली चलने की घटना घटी है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। मौके से एक आग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ है। घटना की जांच शुरू की गई है। इस घटना के बाद न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ तथा जीआरपी के अधिकारियों के साथ रेलवे के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

 

 

सबसे पहले इस जनरल बोगी को काटकर अलग किया गया। उसके बाद ट्रेन को नई दिल्ली आनंद विहार के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक धांय,धांय,धांय की आवाज के साथ तीन गोलियां चली और एक व्यक्ति को जनरल बोगी में मृत पाया गया। फारेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *