त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार की ओर से किए गए GST स्ट्रक्चर में बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिल रहा है। मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में बंपर कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कमी की है, जिसके बाद कई मॉडल्स अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गए हैं।
पहले जहां चारपहिया वाहन खरीदना बड़ी योजना होती थी, वहीं अब लोग हैवी बाइक्स और छोटी कारों की कीमत की तुलना कर रहे हैं। आज की तारीख में 2 लाख रुपये से ऊपर की परफॉर्मेंस बाइक्स और 3.5 लाख रुपये से शुरू होने वाली मारुति कारें एक-दूसरे के मुकाबले में हैं। आसान फाइनेंसिंग और कम ईएमआई ने ग्राहकों के लिए कार खरीदने को और आकर्षक बना दिया है।
मारुति के पोर्टफोलियो में अब सबसे सस्ती कार Maruti S-Presso बन गई है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत अब 3,49,900 रह गई है, जबकि पहले यह ₹4.26 लाख थी। इस हिसाब से कीमत में 1,29,600 तक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, Alto K10 अब 3,69,900 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जो पहले से 1.07 लाख तक सस्ती हो चुकी है।
| मॉडल | कीमत में कटौती | नई कीमत |
| S-Presso | 1,29,600 | 3,49,900 |
| Alto Kl0 | 1,07,600 | 3,69,900 |
| Celerio | 94,100 | 4,69,900 |
| मॉडल | कीमत में कटौती | नई कीमत |
| Wagon-R | 79,600 | 4,98,900 |
| Ignis | 71,300 | 5,35,100 |
| Swift | 84,600 | 5,78,900 |
| Baleno | 86,100 | 5,98,900 |
| Tour S | 67,200 | 6,23,800 |
| Dzire | 87,700 | 6,25,600 |
| मॉडल | कीमत में कटौती | नई कीमत |
| Fronx | 1,12,600 | 6,84,900 |
| Brezza | 1,12,700 | 8,25,900 |
| Grand Vitara | 1,07,000 | 10,76,500 |
| Jimny | 51,900 | 12,31,500 |
| मॉडल | कीमत में कटौती | नई कीमत |
| Ertiga | 46,400 | 8,80,000 |
| XL6 | 52,000 | 11,52,300 |
| Invicto | 61,700 | 24,97,400 |
| Eeco | 68,000 | 5,18,100 |
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा “हाल ही में हुए GST रिफॉर्म का लाभ सीधे ग्राहकों को दिया जा रहा है। विभिन्न मॉडलों में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की गई है, जो वेरिएंट पर निर्भर करती है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि GST कटौती और किफायती कीमतों की वजह से इस फेस्टिव सीजन में मारुति की कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। कई ग्राहक अब दुविधा में हैं—“हैवी बाइक खरीदें या फिर उसी दाम में मारुति की कार।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...