Google Analytics Meta Pixel सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी ‘रेल नीर’, अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये - Ekhabri.com

सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी ‘रेल नीर’, अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मिलने वाली रेल नीर पानी की बोतल सस्ती हो गई है। रेलवे ने इसकी कीमतों में कटौती की है, जिससे यात्रियों को सीधे फायदा होगा। रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने आदेश जारी किया है कि 22 सितंबर से रेल नीर की बोतलें सस्ती मिलेंगी।1 लीटर बोतल अब 15 रु की बजाय 14 रु में उपलब्ध होगी। आधा लीटर बोतल अब 10 रु की जगह 9 रु में मिलेगी।

 

 

हालांकि, यह बदलाव केवल रेल नीर ब्रांड पर लागू होगा। अन्य कंपनियों की पानी की बोतलों की कीमतें जस की तस रहेंगी। रेलवे का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों को कम कीमत पर साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिलेगा। जो यात्री लंबी यात्रा के दौरान बार-बार पानी खरीदते हैं, उनके लिए यह राहत की खबर है। रेलवे का उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड पानी यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा सके।

 

 

रेल नीर, भारतीय रेलवे का अपना ब्रांड है जिसे IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) संचालित करता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी, ताकि यात्रियों को विश्वसनीय और स्वच्छ पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसका मकसद रेलवे स्टेशनों पर घटिया और संदिग्ध क्वालिटी के पानी की बिक्री को रोकना और यात्रियों को भरोसेमंद विकल्प देना था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *