Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, किसानों और युवाओं को सौगातें - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, किसानों और युवाओं को सौगातें

रायपुर, 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य हित में कई बड़े और दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख फैसले लिए गए:

 

 

 

  1. किसानों को मिलेगा दलहन-तिलहन पर भी अनुदान

 

कृषक उन्नति योजना को संशोधित कर इसका दायरा बढ़ाया गया है। अब धान के स्थान पर खरीफ 2025 में दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसलें बोने वाले किसानों को भी आदान सहायता मिलेगी। यह लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने खरीफ 2024 में धान बेचने के बाद वैकल्पिक फसल की ओर रुख किया है।

 


 

  1. पेंशन भुगतान के लिए बनेगा छत्तीसगढ़ पेंशन फंड

 

राज्य कर्मचारियों के हित में पेंशन देनदारियों के बेहतर प्रबंधन हेतु ‘छत्तीसगढ़ पेंशन फंड’ के गठन और उसके विधेयक को मंजूरी दी गई।

 


 

  1. बनेगा ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड

 

राज्य की आर्थिक स्थिरता के लिए ‘छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड’ बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। इससे राजस्व में उतार-चढ़ाव और आर्थिक मंदी के समय फंडिंग संभव हो सकेगी।

 


 

  1. लॉजिस्टिक नीति से बनेगा निवेश का हब

 

‘छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025’ के मसौदे को मंजूरी दी गई। इससे राज्य में ड्राई पोर्ट, ई-कॉमर्स कंपनियों के लॉजिस्टिक हब, भंडारण सुविधा और निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी। यह नीति युवाओं के लिए रोजगार और एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ेगी।

 


 

 

  1. जन विश्वास विधेयक से न्यायिक बोझ कम होगा

 

‘छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025’ को हरी झंडी मिली। इससे व्यवसाय करने में आसानी होगी और अनावश्यक मुकदमों में कमी आएगी।

Read Also  बड़ी खबर: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भोपाल में 23 अगस्त को,

 


 

 

  1. 7 स्थानों पर रिडेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

राज्य के जर्जर भवनों और अनुपयोगी जमीनों के पुनर्विकास के लिए रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर, महासमुंद और कोरबा की 7 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

 


 

 7. पदोन्नति नियमों में दी गई विशेष छूट

 

वाणिज्यिक कर विभाग में पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि को विशेष रूप से 5 साल से घटाकर 2 साल किया गया है, जो केवल एक बार के लिए लागू होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *