बेटे को पागल कहा- पिता लडऩे पहुंचा तो कर दी हत्या

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में जरा से विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सारा विवाद अधेड़ के बेटे के चक्कर में शुरू हुआ। आरोप है कि कॉलोनी की मीटिंग में पहुंचकर वह लोगों को गालियां दे रहा था। लोगों ने पागल कहकर भगाया तो उसका पिता लडऩे पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जेवरा चौकी सिरसा क्षेत्र का है। 24 सितंबर की रात करीब 8 बजे गणेश विसर्जन के बाद सतनामी भवन में आय-व्यय को लेकर मीटिंग चल रही थी। पड़ोस में रहने वाले देवनारायण चतुर्वेदी (45) का बेटा रवि (18) वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने अंदर आते ही वहां बैठे एक युवक सूरज को गालियां देने लगा। इस पर सभी ने रवि को पागल कहते हुए भगा दिया। थोड़ी देर बाद ही देवनारायण वहां 3-4 लोगों को लेकर पहुंच गया। आरोप है कि साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे देवनारायण ने वहां बैठे अलख निरंजन के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद वहां बैठे युवक और नाबालिग भड़क गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अलख निरंजन, देव कुमार, दिलीप और 3 नाबालिगों को पकड़ा है।
परिजन बोले- पागल कहकर चिढ़ाते थे, मना किया तो हत्या कर दी
वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि पकड़े गए आरोपी रवि को पागल-पागल कहकर चिढ़ाते थे। इसके लिए पहले भी कई बार मना किया था। घटना वाले दिन भी देवनारायण ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन मामूली धारा में केस दर्ज कर लिया गया। देवनारायण की मौत के बाद जब शव लेकर पहुंचे तो पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...