Google Analytics Meta Pixel कैंसर का इलाज संभव, अब और भी होगी नई पहल बालको-टाटा का करार - Ekhabri.com

कैंसर का इलाज संभव, अब और भी होगी नई पहल बालको-टाटा का करार

सीएसआर से कैंसर का इलाज संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए बालको हमेशा प्रयास करता रहा है इस कड़ी में बालको मेडिकल सेंटर ने देश में कैंसर उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए आज टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के साथ एक समझौता किया। समझौते के अनुसार बालको मेडिकल सेंटर और टाटा मेमोरियल सेंटर कैंसर के इलाज की जानकारी और ज्ञान में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान, कौशल क्षमता व कार्य संस्कृति संवर्धन के जरिए कैंसर उपचार के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर एक एमओयू साईन किया। टाटा और बालको के बीच हुए करार से टाटा मेमोरियल सेंटर के अनुभव, अत्याधुनिक तकनीकों, स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का लाभ बालको मेडिकल सेंटर को मिलेगा।


अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में कैंसर का इलाज संभव
द सीएसआर जर्नल से ख़ास बातचीत करते हुए बालको मेडिकल सेंटर की चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल ने बताया कि “कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में यह देश के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। टाटा मेमोरियल सेंटर और बालको मेडिकल सेंटर के इस साझेदारी से कैंसर के उपचार और मरीजों की देखभाल को नई दिशा मिलेगी। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन का बालको मेडिकल सेंटर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जहां ना सिर्फ रायपुर छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद लोगों को एक विश्वस्तरीय और किफायती ईलाज मिलेगा। बल्कि मध्य भारत का श्रेष्ठ कैंसर उपचार केंद्र के तौर पर बालको स्थापित हो रहा है”।


कैंसर के इलाज के लिए बालको मेडिकल सेंटर, वेदांता के सीएसआर का फ्लैगशिप प्रोग्राम है


बालको मेडिकल सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भावना सिरोही ने बताया कि “बालको मेडिकल सेंटर वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन का पहला फ्लैगशिप CSR Initiatives है जहां पर सीएसआर की मदद से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि ओड़िसा, मध्य प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों से मरीज अपना इलाज कराने सेंटर आते है। कर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की मदद से दूर दराज से आये मरीजों को रहने के लिए सुख सराय नामक जगह की स्थापना भी की गयी है। ग्रामीण और रिमोट इलाकों में कैंसर स्क्रीनिंग वैन भी बालको मुहैया कराती है।

Read Also  कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर 10 फीसदी सस्ती मिली शराब


दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा कैंसर उपचार केंद्र है टाटा मेमोरियल सेंटर


टाटा मेमोरियल सेंटर दुनिया के सबसे पुराने और बड़े कैंसर उपचार केंद्र शामिल है। यह बीते 75 सालों से मरीजों के असाधारण उपचार एवं देखभाल उच्च गुणवत्ता के प्रशिक्षण शोध एवं इनोवेशंस के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा है। कैंसर के बढ़ते मामले और खतरों को देखते हुए देश के दूसरे छोटे शहरों में गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार सुविधाओं की कमी को देखते हुए वेदांता ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर की स्थापना की है। इसके जरिए समुदाय के हर तबके के जरूरतमंद लोगों को उच्चस्तरीय उपचार सुविधा दी जा रही है।


बालको मेडिकल सेंटर के सीएसआर पहल से कैंसर का इलाज अब संभव


बालको मेडिकल सेंटर की शुरुआत मार्च 2018 में हुई है। शुरुआत के साथ ही बालको मेडिकल सेंटर ने अपनी उपचार सुविधाओं से लोगों का विश्वास अर्जित किया है। कैंसर के सभी रोगों का इलाज इस बालको मेडिकल सेंटर में किया जाता है। छतीसगढ़ का रायपुर शहर मध्य भारत का महत्वपूर्ण स्थान है जहां देश के कोने कोने से लोग एक ही छत के नीचे कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकी विशेषज्ञता हासिल कर सकते है। बालको मेडिकल सेंटर 170 बिस्तरों वाला कैंसर ट्रीटमेंट अस्पताल है और अबतक यहां 13500 मरीजों को कैंसर से मुक्त किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...