दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रक की टक्कर,पांच लोगों की मौके पर ही मौत, आठ माह का बच्चा घायल

मेरठ । दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मेरठ) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ माह का एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि संभवत: चालक को झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे का कारण जानने के लिए घटनास्थल और एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के समय युवक कार के पीछे खड़े थे, जबकि चालक टायर बदल रहा था। तीन जून को गांव मानकी के पास दो युवकों की मौत। 19 जून को गांव कलछीना के पास बुलंदशहर निवासी लियाकत की मौत । एक अगस्त को गांव मुरादाबाद के पास ट्रक चालक की मौत ।दो अगस्त को सड़क हादसे में बहराइच निवासी प्रदीप की मौत।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...