उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के परसा टोला में शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी बभनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है।
बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव निवासी शंकर प्रसाद दुबे के घर शनिवार को होली की पारंपरिक पूजा होनी थी। इसी में हिस्सा लेने के लिए उनके रिश्तेदार छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से कार से आ रहे थे। कार बभनी थाना क्षेत्र के परसा टोला गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार मानमती दूबे, देव रूपी और नवीन दूबे की मौके पर ही मौत हो गई। उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन दूबे सूरजपुर में एक समाचार पत्र में पत्रकार थे।
पुलिस ने घायल उपेंद्र को कार से बाहर निकलवाया और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायल उपेंद्र को स्वजन बेहतर उपचार के लिए छत्तीसगढ़ लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही शंकर प्रसाद दूबे, अरिंवद दूबे समेत अन्य पटीदार मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मृतकों के अन्य परिजनों को दी गई, जिससे सूरजपुर से अन्य लोग भी आ गए।
दुद्धी एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने घटना में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...