हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे के गांव नलवी के निकट एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवक इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ जा थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाल कर भेजा पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
शाहबाद हाईवे पर पेड से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हॉस्पिटल के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक कार से संतुलन खो बैठा था और गाड़ी तेज रफ्तार होने के चलते सड़क से नीचे रजवाहे में पेड़ से टकरा गई और जिससे कार बुरी तरह से तहस-नहस हो गई और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई है।
गुना में टक्कर के बाद बस में लगी आग से 3 लोग जिंदा जले
उधर, गुना में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से मिनी बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और भाई-बहन समेत तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे में 4 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इंदौर से मथुरा दर्शन करने जाने के लिए मिनी बस में 28 लोग सवार थे। चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास खड़े किनारे कंटेनर से मिनी बस जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई। आग लगते अफरा तफरी मच गई। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए। मरने वाले में 13 साल की एक लड़की भी शामिल है।
हैरानी की बात है कि तीन नवंबर को जिस जगह एक दुर्घटना हुई थी उसी जगह फिर से यह हादसा हुआ है। बुधवार को हए हादसे में एक आरक्षक समेत तीन लोगों की मौत हुई थी।










