Google Analytics Meta Pixel जबरन विमान उड़ाने की अनुमति लेने में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत नौ पर केस - Ekhabri.com

जबरन विमान उड़ाने की अनुमति लेने में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत नौ पर केस

झारखंड के देवघर स्थित एयरपोर्ट पर जबरन विमान उड़ाने की अनुमति लेने के मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ देवघर पुलिस ने कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी एयरपोर्ट पर तैनात डीएसपी सुमन द्वारा दर्ज करवाई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि तीनों नेताओं और उनके साथ उपस्थित लोगों ने देवघर एयरपोर्ट में 31 अगस्त को शाम हो जाने के बाद भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कर्मियों पर दबाव बनाकर नियमविरुद्ध प्लेन उड़ाने का क्लीयरेंस लिया। इस दौरान सभी आरोपितों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। गौर हो कि भाजपा के तीनों नेता 31 अगस्त को दुमका में जलाकर मार दी गई किशोरी के स्वजनों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता राशि देने पहुंचे थे।

 

तीनों भाजपा नेताओं के अलावा एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी, चार्टर्ड प्लेन के पायलट व सांसद निशिकांत दुबे के दोनों पुत्रों को भी आरोपित बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कम रोशनी व खराब मौसम में एटीसी क्लियरेंस संभव नहीं था। 31 अगस्त शाम 6:03 पर सूर्य अस्त हुआ। उस दिन शाम 5:30 बजे तक ही यहां से हवाई जहाज का संचालन हो सकता था। सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे के पुत्र सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर एटीसी में गए और रात्रि उड़ान सेवा नहीं होने के बाद भी यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर क्लियरेंस लिया। सीसीटीवी में उस दौरान एटीसी भवन में मुकेश, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी भी दिखे।

 

 

दूसरी ओर सांसद निशिकांत दुबे ने भी देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ प्राथमिकी करने के लिए देवघर के एसपी को मेल कर आवेदन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि कार्य में बाधा पहुंचाने, बिना इजाज़त डीआरडीओ क्षेत्र में जाने व एयरपोर्ट डायरेक्टर को धौंस दिखाने, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने, कार्य में बाधा, फौजदारी ट्रेस पास व मुझे जान से मारने के लिए झारखंड पुलिस को उकसाने के लिए संबंधित धारा में उपायुक्त देवघर पर केस किया जाए। उचित धाराओं में झारखंड पुलिस पर भी केस हो। देवघर पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने देवघर उपायुक्त के खिलाफ दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराने की जानकारी दी।

 

 

सांसद ने प्राथमिकी के आवेदन में लिखा है कि भारत सरकार के नियमों के अंतर्गत देवघर एयरपोर्ट के एडवाइज़री कमेटी का चेयरमैन हूं। 31 अगस्त की शाम सवा पांच बजे देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली का विमान पकड़ने के लिए पहुंचा। मेरे साथ नागरिक विमानन विभाग के अध्यक्ष सह भाजपा के सांसद मनोज तिवारी भी थे। देवघर एयरपोर्ट पर मैं एयरपोर्ट डायरेक्टर से जानकारी लेने के लिए उनके कार्यालय जा रहा था। इस दौरान झारखंड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने मुझे जाने से रोका और मेरे दोनों पुत्रों के साथ गाली गलौज किया। मेरे कार्य में बाधा पहुंचाने का काम उन्होंने देवघर के ज़िला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कहने पर किया गया।

 

डीसी से पूछा, प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुस गए
सांसद ने अपने आवेदन में देवघर डीसी के बिना इजाज़त के देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा क्षेत्र में तथा डीआरडीओ के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर भी आपत्ति जताई है। सांसद ने ट्वीट पर भी आपत्ति जताई। देवघर डीसी ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई किया कि माननीय एमपी महोदय, मैं एंट्री पास लेकर घुसा था और देवघर एयरपोर्ट के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स का मैं भी सदस्य हूं। इस पर सांसद ने उनसे पूछा कि आपको सीसीटीवी रूम, एप्रन और एटीसी टावर में जाने की अनुमति किसने दी। आपने प्रविधानों का उल्लंघन किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...