केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शैक्षणिक सत्र 2021-22 के 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। बुधवार को 12वीं का अंतिम पेपर था, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 24 मई को समाप्त हुई थी।मूल्यांकन कार्य 15 जून तक हो जाना था, लेकिन अभी 10वीं की कापियों की जांच होनी बची हुई है। फिलहाल विदेशी छात्रों की कापियों की जांच चल रही है।
बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों को 20 जून तक सभी कापियों को चेक करके जमा करना है। साथ ही 12वीं के कापियों की चेकिंग भी चल रही है, जो जुलाई के दूसरे सप्ताह तक समाप्त होने की संभावना है। 10वीं का परिणाम 15 जुलाई से पहले और 12वीं का जुलाई अंत में जारी किया जा सकता है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि अभी कापियों की जांच होना बाकी है। 12वीं का परिणाम जुलाई अंत कर जारी किया जा सकता है।
सीबीएसई ने कोरोना के कारण सत्र 20201-22 के लिए परीक्षाओं को दो बार कराने का निर्णय लिया था। इसमें परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने पाठ्यक्रम को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करने का निर्णय लिया था। 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम की परीक्षा टर्म-वन में नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान हुई थी। ये परीक्षा बहुविकल्पीय थी। वहीं, टर्म-टू की परीक्षा भी 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार अप्रैल-जून 2022 के दौरान हुई। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों का परिणाम दोनों ही परीक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। किसी भी टर्म की अलग से मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों टर्म की परीक्षाओं को कितना वेटेज (महत्व) दिया जाएगा।
इस बीच इंटरनेट मीडिया पर छात्र लगातार बोर्ड से 30:70 का वेटेज देनी की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने बोर्ड से मांग की है कि परिणाम में 30 प्रतिशत अंक टर्म-वन की परीक्षाओं और 70 प्रतिश्ात अंक टर्म-टू की परीक्षाओं से जोड़े जाए।
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड परिणाम की तैयारी के साथ-साथ परीक्षाओं में अनुपस्थित छात्रों की रिपोर्ट और उसके पीछे के कारणों का भी पता लगा रहा है। जो छात्र कोरोना या अन्य किसी कारणों से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके हैं स्कूलों को उन छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट साझा करने के लिए कहा गया है। बोर्ड ये डाटा एकत्रित करने के बाद इन छात्रों के परिणाम को लेकर विचार करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...