सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के विद्यार्थियों को सरप्राइज दे दिया है। बिना किसी नोटिफिकेशन या पूर्व सूचना के सीधे ही 12वीं टर्म- 2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर एक्टिव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वे पोर्टल पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।










