कश्मीर में सुरक्षाबलों के लगातार की जा रही कार्रवाई से आतंकी जान बचाते भाग रहे हैं। वे सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह डरे हुए हैं। घाटी में लगाए गए सीसीटीवी में आतंकियों की वारदात रिकार्ड होने से सुरक्षाबलों के लिए उन्हें चिह्नित करने में आसानी हो रही है। इस कारण कई आतंकी मारे या पकड़े गए हैं। बौखलाहट में आतंकियों ने लोगों को सीसीटीवी नहीं लगाने की धमकी तक दे डाली है। वे इसे कश्मीरी महिलाओं की निजता से जोड़ते हुए कह रहे हैं कि इनमें हमारी मां-बहनों की तस्वीरें कैद हो जाती हैं। इस बीच, पुलिस ने आतंकी धमकियों का संज्ञान लेते हुए लोगों को सुरक्षा का यकीन दिलाया। उन्होंने इसे आतंकियों की बौखलाहट बताया।
कश्मीर में आतंकियों द्वारा बीते दिनों भीड़ भरे इलाकों में ग्रेनेड हमले करने और निर्दाेष नागरिकों को उनके घरों में दाखिल होकर मौत के घाट उतारने की घटनाओं का संज्ञान लिया है। भीड़ भरे स्थानों, धर्मस्थलों, प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने भी प्रदेश के विभिन्न शहरों व कस्बों में करीब 500 नए सीसीटीवी जो क्षेत्रीय और जिला नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे, स्थापित करने का फैसला किया है।
पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, लाल चौक से सटे हरि सिह हाईस्ट्रीट में दो मार्च को हुए ग्रेनेड हमले और उससे पहले जनवरी में हुए ग्रेनेड हमलों में लिप्त आतंकियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित कर पकड़ा है। मैसूमा में इसी माह सीआरपीएफ जवानों पर हमले में लिप्त आतंकियों व उनके ओवरग्राउंड वर्कर की निश्ाानदेही घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे से ही हुई है। श्रीनगर से बाहर कई अन्य जगहों पर वारदात में श्ाामिल आतंकियों को पकड़ने में सीसीटीवी की भूमिका अहम रही है। सिर्फ वारदात की बात नहीं हैं, अन्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों को पकड़ने में भी सीसीटीवी मददगार साबित होते हैं। इसलिए सभी को सीसीटीवी लगाने की सलाह दी गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...