Google Analytics Meta Pixel 'मेक इन इंडिया" के लिए रूस से हेलीकाप्टर सौदा टला - Ekhabri.com

‘मेक इन इंडिया” के लिए रूस से हेलीकाप्टर सौदा टला

मोदी सरकार की ओर से स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिए जाने के तेज प्रयासों के बीच भारतीय वायु सेना (आइएएफ) ने रूस से 48 अतिरिक्त एमआइ-17 वी5एस  हेलीकाप्टर खरीदने की अपनी योजना को टाल दिया है। भारत ने करीब 10 साल पहले रूस के साथ 80 एमआइ-17वी5एस की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इन्हें वायुसेना में चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाना था। कई समझौते के तहत कई हेलीकाप्टर वायुसेना में शामिल किए जा चुके हैं, लेकिन बाकी बचे 48 को वायुसेना और अन्य विमानन एजेंसियां अब अपने फ्लीट में अब शामिल नहीं करना चाहतीं।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि ऐसी स्थिति में सौदे बंद करने का फैसला किया गया। निर्णय लिया गया कि वायुसेना स्वदेशी मध्यम-लिफ्ट हेलीकाप्टर कार्यक्रम का समर्थन करेगी। निविदा वापस लेने का निर्णय रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू होने से बहुत पहले लिया गया था।  सूत्रों ने स्पष्ट किया कि स्वदेशी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए आयात रोकने का फैसला लिया गया। भारत एमआइ-17 वी5 एस और एमआइ-17 हेलीकाप्टर बेड़े के सबसे बड़े आपरेटरों में से एक है। इसका उपयोग देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य वीवीआइपी के लिए भी करता है।
एमआइ-17वी5 वायुसेना का सबसे उपयोगी हेलीकाप्टर है। इनका दैनिक उपयोग सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों और दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख भारतीय चौकियों में आने-जाने के लिए किया जाता है। वायुसेना मेक इन इंडिया इन डिफेंस प्रोग्राम के तहत बड़े पैमाने पर स्वदेशी कार्यक्रमों का समर्थन कर रही है। वायुसेना एएलएच ध्रुव और लाइट कांबैट हेलीकाप्टर सहित स्वदेशी मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों को प्राप्त करने की दिशा में सकारात्मक रूप से काम कर रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *