रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने राज्य में 11 इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन उपयोग की अनुमति दी । इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि स्टील इंडस्ट्री को औद्योगिक उपयोग के लिए ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति दी जाए।
केंद्र सरकार की सचिव स्तर की समिति ने प्रदेश के 11 इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन उपयोग की सहमति दी है। हम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के आभारी हैं।









