विश्व में अब तक कुल 8708008 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 461715 व्यक्तियो की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 425282 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल
13699 व्यक्तियो की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 129731 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 2302 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 1487 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 803 मरीज सक्रिय है।
आज कुल 46 कोरोना पाॅजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। (जिला राजनांदगांव से 15, रायपुर से 11, कोरबा से 06, सूरजपुर से 04, बेमेतरा, मुंगेली व जशपुर से 02-02, कवर्धा, बिलासपुर जानजगीर व बलरामपुर से 01-01)। आज पाए गए पाॅजिटीव मरीजों की
भर्ती प्रक्रिया जारी है।
आज राजनांदगांव जिले में Severe Acute Respiratory Infections (SARI) एवं कोरोना से पीड़ित अस्पताल में भर्ती 92 वर्षीय 01 मरीज की मृत्यु हुई है।
कोरोना पॉजेटिव विधायक ने विधानसभा में आज की थी कई विधायकों संग बैठक पक्ष-विपक्ष के आधा दर्जन MLA को होना होगा क्वारंटीन
छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बडी अपडेट आ रही है। कोरोना पॉजेटिव कांग्रेस विधायक ने आज ही विधानसभा में सूबे के कई सीनियर विधायकों के साथ बैठक की थी।
विधायक की इस गंभीर लापरवाही के बाद अब प्रदेश के आधा दर्जन विधायकों को क्वारंटीन होना पड़ा है। सभी विधायक अपना कोरोना टेस्ट भी कराने जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आज प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक थी। इस सत्र की ये पहली बैठक थी, जिसमें विधायक भी सदस्य हैं। आज दोपहर हुई इस बैठक में शामिल होने के लिए कोरोना पॉजेटिव विधायक भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक बैठक में भाजपा के दो कद्दावर विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा के अलावे कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो, रायपुर विधायक कुलदीप जुुनेजा, गुरूदयाल सिंह और पारसनाथ राजवाड़े शामिल हुए थे।
बैठक में मौजूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि वो जल्द ही अपना कोरोना टेस्ट करायेंगे, अभी वो स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के मुताबिक क्वारंटीन हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजेटिव विधायक खुद विधानसभा के प्रमुख सचिव के साथ वाली चेयर में बैठे थे। ऐसे में विधानसभा के प्रमुख सचिव के साथ-साथ सभी विधायकों को कोरोना के मद्देनजर क्वारंटीन होना पड़ेगा।
विगत रात्रि 01 जिला दुर्ग से पाॅजिटीव मरीज की पहचान की गई थी।
आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 5892 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...