Google Analytics Meta Pixel Aarya Review: 'आर्या' में वन वुमेन आर्मी की तरह उभरीं सुष्मिता सेन, कहानी धीमी लेकिन दमदार - Ekhabri.com

Aarya Review: ‘आर्या’ में वन वुमेन आर्मी की तरह उभरीं सुष्मिता सेन, कहानी धीमी लेकिन दमदार

सुष्मिता सेन स्टारर ‘आर्या’ रिलीज हो चुकी है और इस वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह भी बना ली है. इस वेब सीरीज से सुष्मिता सेन ने डिजिटल डेब्यू किया है और ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी च्वाइस कमाल की है. बीते कुछ समय से एक्टिंग दूर रहीं सुष्मिता सेन ने इस सीरीज के साथ दमदार वापसी की है. आर्या एक क्राइम ड्रामा है जिसे कुल 9 एपिसोड में दिखाने की कोशिश की गई है. हर एक एपिसोड करीब 50 मिनट का है. लेकिन हर एक एपिसोड आपको अंत तक बांधे रखता है. ये वेब सीरीज एक क्राइम ड्रामा है जो कि राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी को बेहद खास और क्लासिक अंदाज में बुना गया है. अगर आप भी घर बैठकर लॉकडाउन में इस सीरीज को देखने का मन बना रहे हैं तो ये पहले यहां पढ़ें कैसी है ये सीरीज और कैसा है सुष्मिता सेन का ये डिजिटल डेब्यू…

कहानी

राजस्थान के जोरावर की जो कि जयपुर में गैरकानूनी काम करता है. वो अफीम की खेती करता है और उससे दवाइयों के साथ-साथ ड्रग्स भी सप्लाई करता है. लेकिन ढलती उम्र के बाद उसका ये काम संभालते हैं आर्या (सुष्मिता सेन) के पति तेज (चंद्रचूड़ सिंह), भाई संग्राम (अंकुर भाटिया) और दोस्त ज्वाहर (नमित दास). जोरावर का एक बेहद खास भरोसे का आदमी है दौलत (सिकंदर खेर). तेज अपने अफीम से दवाइयां बनाने के काम को अपने तीनों पार्टनर्स के साथ आगे बढ़ा रहा होता है.

तभी आती है 300 करोड़ की हीरोइन की एक बड़ी डील…जिससे कहानी 360 घूम जाती है. इसके बाद कहानी ने में नए किरदारों की एंट्री होती है. इसी डील के चलते तेज अपनी जान गंवा बैठता है और संग्राम जेल पहुंच जाता है. वहीं, ज्वाहर अपनी जान बचाने की कोशिश करता नजर आता है.

Read Also  दमदार है ब्रिटिश राज में 'मोस्ट वांटेड' भारतीय की कहानी

इस डील के चलते आर्या के परिवार पर भी खतरा मंडराने लगता है और आखिरकार आर्या वो करती है जिससे वो हमेशा दूर भागने की कोशिश करती रही है. वो इस धंधे की बागडोर अपने हाथों में लेती है और फिर पुलिस और शेखावत (मनीष चौधरी) से भी बराबर की टक्कर लेती है.

अपने परिवार को बचाने के लिए आर्या किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है लेकिन उसके लिए ये कर पाना तब और भी मुश्किल हो जाता है जब उसी का भाई और परिवार उसके साथ धोखेबाजी करने लगता है. वो कई ऐसी बातें छिपाता है जो आर्या के लिए मुसीबत का सबब बन जाती हैं. लेकिन क्या आर्या अपने परिवार को बचा पाती हैं या नहीं. इसके लिए आपको इस सीरीज को देखन होगी.

क्यों देखें/क्यों न देखें

  • लंबे समय बाद सुष्मिता सेन बेहद दमदार तरीके पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं. उन्हें इस बेबाक अंदाज में एक्टिंग करते हुए देखना खास अनुभव है.
  • इन दिनों वेब सीरीज में बन रही क्राइम ड्रामा में दिखाई जा रही अश्लीलता और अभद्रता के बीच ये एक बेहद अलग अंदाज में दिखाई गई सीरीज है.
  • ये वेब सीरीज एक क्राइम ड्रामा है और इसमे सुष्मिता सेन सहित पूरी कास्ट ने अपने किरदारों के बखूबी निभाया है. इसमें सुष्मिता के किरादर में कई लेयर्स देखने को मिलेंगी.
  • निर्देशन की बात करें तो कहीं-कहीं पर ऐसा लगता है की सीरीज काफी धीमी पड़ गई है. लेकिन इसे बेहद खूबसूरत तरीके से इसे बैलेंस किया गया है.
  • सीरीज में पुराने गानों के साथ एक खास तरीके का ठहराव भी दिखाने की कोशिश की गई है. जो दर्शकों को एक खास अनुभव देती है.
  • अगर आप क्राइम ड्रामा के शौकीन नहीं हैं तो ये सीरीज आपके लिए नहीं है.
  • साथ ही इस सीरीज के एपिसोड्स काफी लंब लगते हैं और बीच-बीच में कहानी काफी धीमी लगती है.
Read Also  रणवीर सिंह इस भाषा को देश की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना चाहते हैं

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *