Google Analytics Meta Pixel लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में शूटिंग की गाइलाइन्स बनकर तैयार - Ekhabri.com

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में शूटिंग की गाइलाइन्स बनकर तैयार

मुम्बई : देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच तमाम निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं के बारे में बातचीत हो रही है. ऐसे में फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी बॉडी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने निर्माताओं की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसमें शूटिंग के दौराज तमाम तरह की सावधानियां बरतने की बातें विस्तार से कहीं गयीं हैं. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन दिशा-निर्देशों का पालन करना इतना आसा होगा? यह जानने से पहले आइए पहले जान लेते हैं कि इन इन दिशा-निर्देशों में किन बातों पर जोर दिया गया है:

 

– सेट पर हर क्रू मेम्बर को त्रिस्तरीय मेडिकल मास्क और ग्लव्स पहनना होगा.
– एंट्री व एक्जिट पॉइंट और शूटिंग के दौरान सभी के लिए सैनिटाइजिंग की व्यवस्था.
– कॉन्टैक-विहिन थर्मामीटर से रोज़ाना टेम्परेचर चेक करने की व्यवस्था.
– स्टूडियो को शूटिंग के पहले और बाद में, दोनों सूरत में सैनेडाइज़ करना जरूरी होगा, जिसे सरकार द्वारा आधिकारिक एजेंसी द्वारा अंजाम दिया जाएगा.
– शूटिंग में मौजूद हर व्यक्ति को एक-दूसरे से करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी.
– सेट पर एंटी-कोविड संबंधी दिशा निर्देशों की निगरानी के लिए लोगों की नियुक्ति.
– शूटिंग के दौरान एक एम्बुलेंस की व्यवस्था.
– 3 महीने तक अलग-अलग शिफ्ट में दो जूनियर लेवल डॉक्टर की सेट पर नियुक्ति.
– शूटिंग संबंधी सभी उपकरणों को बार-बार किटाणु-रहित किये जाने पर जोर.
– पूरे सेट को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में 15 से अधिक लोग मौजूद नहीं होंगे.
– किसी को एक जोन से दूसरे जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी.
– शूटिंग के लिए जब तक आवश्यकता न हो, तब तक कलाकार अपने-अपने कमरे में ही रहेंगे.
– कलाकारो के स्टाफ मेम्बर्स को महज आपातकालीन स्थिति में ही सेट पर आने की इजाजत होगी.
– सेट पर अनावश्यक मेहमानों के आने पर भी रोक होगी.
– दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं करनेवाले लोगों को आगे से शूटिंग में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी.

Read Also  कांग्रेस ने रिलीज की राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री, प्रवासियों का दिखा दर्द

 

ऊपर बताये गये अहम बिंदुओं के अलावा भी गाइडलाइन्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन सभी चीजों का अनुपालन इतना आसान होगा? एबीपी न्यूज़ ने यह सवाल प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट मनीष गोस्वामी से किया. इसपर उन्होंने कहा, “देखिए, समय तेजी से बदल रहा है. मौजूदा हालात में हम सभी को शूटिंग के नये तौर-तरीके अपनाने पड़ेंगे. लोगों को भले ही लगता हो कि चीजें व्यवहारिक न हो, लेकिन बदले हुए समय के हिसाब से हमें चलना होगा और तभी हम आगे बढ़ पाएंगे. कोशिश करने से हर चीज मुमकिन होती है.”

इंडियन टेलीविजन ऐंड फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष जे. डी. मजीठिया ने कहा, ‘जितनी भी गाइडलाइन्स बनेंगी, उसमें 60-70 फीसदी बातें तो कॉमन ही होंगी. हमें उनके समन्वय के हिसाब से काम करना होगा. हमारी संस्था की ओर से भी गाइडलाइन्स बन रहीं हैं, जिससे हम जल्द ही सबके सामने रखेंगे और राज्य सरकार के सामने भी इसे पेश करेंगे. बदले हुए हालात का ख्याल तो रखना ही होगा.”

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने गिल्ड द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों को अव्यवहारिक बताते हुए कहा, “मुझे लगता है कि गिल्ड द्वारा बनाये गये ये ज्यादातर दिशा-निर्देश फिल्म इंडस्ट्री पर लागू हो सकते हैं और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये गाइडलाइन्स व्यवहारिक जान नहीं पड़ते. टीवी इंडस्ट्री की जरूरतें और काम करने का तरीका थोड़ा अलग होता है.”

सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमित बहल ने गिल्ड की गाइडलाइन्स को लेकर दो टूक शब्दों में कहा, “दिशा-निर्देश जारी करने से पहले हमसे और इंडस्ट्री की बाकी संस्थाओं से किसी तरह की कोई सलाह नहीं मांगी गयी और न ही किसी से संपर्क किया गया. बेहतर होता कि कलाकारों से जुड़ी हमारी बॉडी और इंडस्ट्री के सभी हितधारकों से संपर्क किया जाता. जहां तक इन दिशा-निर्देशों की व्यवहारिकता की बात है, तो इसके बारे में मैं क्या कहूं? सबकी सलाह और मान्यता से ही तो एक बेहतरीन गाइडलाइन बनायी जाती है, न कि अकेले कोई फैसला लेकर.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *