अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई। विवादों से उसका नाता गहराता जा रहा है। गोरखा समुदाय और उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक की शिकायत के बाद अब सिक्किम के लोक सभा सांसद इंद्र हंग सुब्बा ने भी वेब सीरीज़ के खिलाफ आपत्ति जताई है। इंद्र ने सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर चिठ्ठी लिखकर सीरीज़ के खिलाफ़ एक्शन लेने की मांग की है।
बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्र ने अपने चिठ्ठी में लिखा, ‘ यह अमेज़न प्राइम वीडियो की ओरिजिनल वेब सीरीज पाताल लोक के दूसरे एपिसोड में नेपाली बोलने वाले समुदाय के खिलाफ किए गए जातिवादी कमेंट से संबंधित है। भारतीय संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से नेपाली भी एक है। इसे 10.5 मिलियन से अधिक लोग बतौर मातृभाषा बोलते हैं। ऐसे में सीरीज़ के विशेष सीन में किए गए अपमानजनक और आपत्तिजनक कमेंट ना सिर्फ समुदाय की भावना को आहत किया है, बल्कि नस्लवादी स्टीरियोटाइप का उदाहरण भी सेट किया है। ऐसा तब हुआ है, जब कोविड-19 महामारी के कारण पहले से ही पूर्वोत्तर के लोग नस्लीय हमले का शिकार हो रहे हैं।’
एक्शन की मांग करते हुए इंद्र ने लिखा है, ‘मैं गैर-जिम्मेदार और असंवेदनशील कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और ऑनलाइन याचिका के माध्यम से समुदाय द्वारा की गई अपील के लिए बिना शर्त समर्थन को आगे बढ़ाना चाहूंगा।, जिसमें मांग की गई है कि सबलाइट्स को धुंधला किया जाए और वीडिओ को एडिट करके फिर से अपलोड किया जाए। इसके अलावा निर्माता की ओर से मांफ़ी मांगी जाए।’
आपको बता दें कि इसी मामले में लॉयर्स गिल्ड के सदस्य वीरेन सिंह गुरुंग ‘पाताल लोक’ की को-प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को एक नोटिस भेज चुके हैं। इसके अलावा वेब सीरीज़ में दूसरे एपिसोड के विशेष सीन को हटाने के लिए ऑनलाइन याचिका भी चलाई जा रही है। हालांकि, अमेज़न प्राइम या वेब सीरीज़ के मेकर्स की ओर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...