Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले दिनों ही इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। क्योंकि लॉकडाउन के चलते ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर केवल जरूरी सामानों की बिक्री की जा रही थी, लेकिन हाल ही में सरकार ने स्मार्टफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप आदि की बिक्री शुरू करने की घोषणा कर दी है। लेकिन फिलहाल वेबसाइट्स केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में Redmi Note 9 Pro भी ग्रीन और ओरेंज जोन में ही डिलीवर होगा।
Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपर 12 बजे शुरू होगी। इस्छुक कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi Note 9 Pro एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और octa-core Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर काम करता है। फोन में 1,080×2,400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,020mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, NavIC और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद हैं।
यूजर्स स्मार्टफोन की खरीददारी के दौरान इसके कैमरा फीचर्स के बारे में जानना नहीं भूलते। ऐसे में अगर आप भी Redmi Note 9 Pro लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/1.79 लेंस के साथ 48MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है, वहीं 5MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। फोन में पंच होल कटआउट के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...