Google Analytics Meta Pixel सोनाली फोगाट के ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ - Ekhabri.com

सोनाली फोगाट के ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नया राजफाश हुआ है। गोवा पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर ने माना है कि उन्होंने भाजपा नेता के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसे पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। हिसार स्थित गृह नगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के झंडे में लिपटे उनके शव को बेटी यशोधरा ने मुखाग्नि दी।
फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गोवा गईं सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर में मौत हो गई। डाक्टरों ने शुरू में दिल का दौरा पड़ने को मौत का कारण बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैैं। हत्या का केस दर्ज पुलिस ने गुरुवार को उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी ने पणजी में बताया कि बताया कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने पूछताछ में पार्टी के दौरान सोनाली को जबरन कुछ पिलाने की बात मान ली है।
गोवा के आइजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस संबंध में मिले सीसीटीवी फुटेज में सुधीर और सुखविंदर सोनाली के साथ पार्टी करते दिख रहे हैैं। सुखविंदर ने माना है की सोनाली को तरल रूप में ड्रग्स दिया गया। आरोपित फोगाट को लेकर शौचालय गए और वहां दो घंटे रहे। दोनों यह नहीं बता रहे हैैं कि शौचालय में क्या किया? पता किया जा रहा है कि कौन सा नशीला पदार्थ दिया गया और बोटल कहां फेंकी गई। सोनाली को क्लब ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर को समन किया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि उस समय सोनाली किस स्थिति में थीं।
हिसार के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें भाजपा का झंडा ओढ़ाया गया था। बेटी यशोधरा ने अर्थी को कंधा देने के साथ ही मां की चिता को मुखाग्नि भी दी। अंतिम संस्कार के दौरान राज्य सरकार के मंत्री डा. कमल गुप्ता और हाल में ही भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई भी शामिल हुए। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अगर परिवार मांग करेगा तो निश्चित ही सीबीआइ जांच होनी चाहिए। सोनाली की मौत से मुझे व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। उनसे मेरी अच्छी मीटिग कुछ दिन पहले हुई थी और हमने परस्पर सहयोग की बात कही थी।
सुधीर ने सोनाली को पत्नी बताया था
सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने बताया कि सुधीर सांगवान ने गुरुग्राम में किराये पर फ्लैट लेने के लिए सोनाली को अपनी पत्नी बताया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...