अंबिकापुर। बीतें दिनों स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई थी, जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि, कातिल कोई और नहीं बल्कि कारोबारी का नौकर ही निकला। वहीं इस हत्याकांड में हैरत अंगेज कर देने वाला मामला यह है कि, मृतक अक्षत अग्रवाल ने ही खुद अपने आप को मारने के लिए आरोपी को सुपारी दी थी। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि, आरोपी नौकर ने तीन राउंड गोली मारकर युवक की हत्या की थी। जिसके बाद उसने लाश को वहीं चठिरमा जंगल में ही छोड़ कर वहां से भाग गया था। लेकिन मृतक ने खुद को जान से मारने की सुपारी क्यों दी थी। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि, बीतें दिनों स्टील कारोबारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की 21 अगस्त को चठिरमा जंगल किनारे कार में खून से लथपथ लाश मिली थी। अक्षत की तीन राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पुलिस लगातार पूछताछ में लगी थी। जिसके बाद आज एसपी योगेश पटेल ने मृतक के मौत का खुलासा करते हुए बताया कि, मृतक अक्षत अग्रवाल के नौकर ने ही उसकी हत्या की थी।
वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि, अक्षत अगरवाल ने खुद को जान से मारने की सुपारी दी थी। मौत का सौदा 50 हजार नगद, सोने की चैन और सोने का कड़ा में हुआ था। लेकिन मृतक अक्षत अग्रवाल अपने आप को मारने के लिए आरोपी नौकर को सुपारी क्यों दी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी से हत्या में उपयोग किए गए तीन पिस्टल समेत जिंदा कारतूस जब्त जा चुके है, साथ ही पुलिस इस मामले की कड़ी जांच में लगी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...