रायपुर, 18 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कही। इस मौके पर सीजीएमएससी के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने पदभार संभाला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीजीएमएससी महज एक सप्लाई एजेंसी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा सुधार की रीढ़ बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का भी विमोचन किया। उन्होंने बताया कि यह कॉर्पोरेशन 2010 में डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में गठित हुआ था और तब से पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ आवश्यक दवाओं और उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।
IMG 20250418 WA0017
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री के शिक्षक रह चुके हैं और उनका वैज्ञानिक अनुभव सीजीएमएससी के कार्यों में नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की जरूरत है, जहां एम्स जैसे संस्थानों और 13 मेडिकल कॉलेजों की भूमिका अहम है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि लाखों छत्तीसगढ़वासियों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य मंत्री और नए अध्यक्ष के नेतृत्व में सीजीएमएससी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनहितैषी व पारदर्शी बनाएगा।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी दीपक म्हस्के की ईमानदारी, दूरदर्शिता और कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीजीएमएससी का गठन जेनेरिक दवाओं और मेडिकल उपकरणों की समय पर उपलब्धता के उद्देश्य से हुआ था और अब यह संगठन अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने में सफल होगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सीजीएमएससी की योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यशैली की जानकारी दी।
इस अवसर पर कई विधायक, महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, निगम मंडलों के अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...