Google Analytics Meta Pixel ​​​​​दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप - Ekhabri.com

​​​​​दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पिता पर लगाए यौन शोषण के आरोप

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता को नशे की लत थी। वह रोज नशा कर के घर आते थे। फिर उन्हें व उनकी मां को पीटते थे। कई बार पिटाई के दौरान खून निकल आता था। स्वाति के पिता वायु सेना में कार्यरत थे और उनकी कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।

 

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी अपने पिता पर बचपन में उनके साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। अब स्वाति ने यह राजफाश कर सनसनी फैला दी। स्वाति दिल्ली महिला आयोग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बात कर रही थीं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों को सम्मानित किया गया है कि उनकी कहानी काफी संघर्ष भरी रही है। उनकी स्वयं की कहानी संघर्षों से भरी है। कहा कि उन्हें अपने पिता की मार से बहुत डर लगता था। कई बार तो उनकी चोटी पकड़कर सिर को दीवार पर जोर से मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था। पिता के इस अत्याचार से बचने के लिए वह उनके घर आने से पहले बिस्तर के नीचे छिप जाती थीं। यहां छिप कर वह पूरी रात सोचतीं कि किस तरीके से महिलाओं को उनका हक दिलवाएंगी। इस तरह के आदमी जो महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण करते हैं उनको सबक सिखाऊंगी।

 

 

Read Also  गैंगरेप पीडि़ता के पिता को ट्रक ने रौंदा, परिजनों ने कानपुर-सागर हाइवे किया जाम

 

स्वाति ने बताया कि उनके पिता द्वारा शोषण की घटनाएं चौथी कक्षा तक हुईं। वह अपनी मां से इस बारे में रोज शिकायत करती थीं, लेकिन मजबूर होकर मां भी कुछ नहीं कर पातीं। फिर एक दिन मां ने इस अत्याचार को खत्म करने के लिए हिम्मत जुटाई और वह मायके चली गईं। उस पीड़ा से बाहर आने में उनकी मां, मौसा-मासी और नाना-नानी ने बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि जब कभी कोई व्यक्ति बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है। तभी उसके अंदर ऐसी आग जागृत होती है जिससे वो पूरा सिस्टम हिला पाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *