चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जिसमें हम परम ब्रह्म शक्ति की उपासना करके स्वयं को और अपने परिवार को दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति दिला सकते हैं। देवी भागवत के अनुसार दुर्गा ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करती हैं।नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी मां के विशिष्ट रूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की उपासना करने से अलग-अलग प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं। शास्त्रों की मान्यता है कि देवी इन नौ दिनों में पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूरकर उन्हें सुख-सौभाग्य, विद्या, दीर्घायु प्रदान करती है इसलिए नवरात्रि माता भगवती की साधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में पांच ज्ञान इन्द्रियां, पांच कर्म इन्द्रियां और एक मन इन ग्यारह को जो संचालित करती हैं वही परम शक्ति हैं जो जीवात्मा, परमात्मा, भूताकाश, चित्ताकाश और चिदाकाश में सर्वव्यापी है। इनकी श्रद्धाभाव से आराधना की जाए तो चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि देवी दुर्गा मां की पूजाविधि
नवरात्रि के दिन प्रातः घर को साफ-सुथरा करके मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं और सुख-समृद्धि के लिए दरवाजे पर आम और अशोक के ताजे पत्तों का तोरण लगाएं। मान्यता है कि माता की पूजा के दौरान देवी के साथ तामसिक शक्तियां भी घर में प्रवेश करती हैं,लेकिन मुख्यद्वार पर बंदनवार लगी होने के कारण तामसिक शक्तियां घर के बाहर ही रहती हैं।
इस दिन सुबह स्नानादि करके माता दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर को लकड़ी की चौकी या आसन पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर स्थापित करना चाहिए। मां दुर्गा की मूर्ति के बाईं तरफ श्री गणेश की मूर्ति रखें। उसके बाद माता के समक्ष मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं, जौ समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। मां की आराधना के समय यदि आपको कोई भी मंत्र नहीं आता हो तो केवल दुर्गा सप्तशती में दिए गए नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ से पूजा कर सकते हैं व यही मंत्र पढ़ते हुए पूजन सामग्री अर्पित करें।
देवी मां के मंत्र
मान्यता है कि अगर नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप पूरे भक्तिभाव से किया जाए तो व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है,जीवन भय एवं बाधारहित हो जाता है और साथ ही समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...