ओडिशा के पुरी में शनिवार को महाप्रभु जगन्नथ जी की बाहुड़ा यात्रा (वापसी रथयात्रा) निकाली गई। नौ दिन अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में रहने के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा भक्तों की अपार भीड़ के साथ रथ पर सवार होकर पुन: अपने अपने धाम लौट आए हैं। लाखों भक्तों के समागम के बीच महाप्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा (वापसी यात्रा) निकाली गई।
इस दौरान पूरा श्रीक्षेत्र धाम जयकारों से गूंजता रहा। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। गुंडिचा मंदिर से जगन्नाथ मंदिर तक का क्षेत्र लाखों भक्तों के समागम से एकाकार हो गया था। रथ की रस्सी को छूने, रथ खींचने तथा रथारूढ़ चतुर्धा विग्रहों की एक झलक पाने को भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
रथयात्रा के नौ दिनों के बाद प्रभु की बाहुड़ा यात्रा होती है, जिसमें भगवान अपनी मौसी के घर से वापस जगन्नाथ धाम मंदिर लौटते हैं। रथयात्रा की ही तरह गुंडिचा मंदिर से भक्त रथ खींचकर जगन्नाथ मंदिर तक लाते हैं। इस बीच पूजा-अनुष्ठान का क्रम भी चलता है।
रास्ते में हुआ लक्ष्मी नारायण भेंट
गुंडिचा मंदिर से निकला महाप्रभु जगन्नाथ का रथ गजपति दिव्य सिहदेव महाराज के घर सामने पहुंचने के बाद माता लक्ष्मी को पालकी में विराजमान कर श्रीमंदिर से सिहारी सेवकों के द्वारा महाप्रभु के रथ के सामने लाया गया। इस समय गजपति महाराज दिव्य सिहदेव माता लक्ष्मी के सम्मुख पहुंचकर प्रणाम करते हुए माता की पालकी को जगन्नाथ जी के रथ के पास ले गए। यहां पर गजपति महाराज ने परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ एवं माता लक्ष्मी जी की मुलाकात करवाई। इस समय पति महापात्र सेवक ने भगवान जगन्नाथ जी के अधर चुंबित माला को रथ से लाकर माता लक्ष्मी को प्रदान किया। इसके बाद माता लक्ष्मी गजपति के साथ नंदीघोष रथ की परिक्रमा कर माता लक्ष्मी श्रीमंदिर चली गईं। जगन्नाथ महाप्रभु एवं माता के इस मिलन को लक्ष्मी नारायण भेंट कहा जाता है। वहीं, रविवार को चतुर्धा विग्रहों का सोना वेश होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...