जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी (67) की हत्या के बाद जापान में व्याप्त गम और गुस्से के बीच पुलिस ने वारदात की जांच के लिए 90 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित करने का एलान किया है। इस बीच, एबी का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर टोक्यो पहुंच गया, जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, नारा पुलिस ने कहा कि टास्क फोर्स यमातोसैदाईजी रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी, जब पूर्व प्रधानमंत्री एबी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एबी की यात्रा की जानकारी एक दिन पहले शाम में ही हुई थी।
एएनआइ ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पत्नी अकी एबी नारा से टोक्यो तक शिंजो एबी के पार्थिव शरीर के साथ मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शिबुया जिले में स्थित एबी के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। एबी के अंतिम संस्कार से पहले सोमवार रात प्रार्थना सभा आयोजित होगी।
जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके एबी की टोक्यो से करीब 450 किलोमीटर दूर नारा शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर जनसभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गोली लगने से एबी के दोनों कालर बोन के नीचे स्थित धमनियांं क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके कारण काफी खून बहा।
एक धार्मिक समूह के नेता की हत्या करना चाहता था आरोपित
हत्यारोपित तेत्सुया यामागामी (41) ने पुलिस को बताया कि उसने शुरुआत में एक धार्मिक समूह के नेता की हत्या की साजिश रची थी। उसे एक संगठन विशेष से ईर्ष्या थी और उसे विश्वास था कि एबी भी उससे जुड़े हैैं। यामागामी ने बताया कि उसकी मां भी उस संगठन से जुड़ी थी और उसे काफी पैसे दान किए थे। इसके कारण उसके परिवार में कई समस्याएं पैदा हुईं।
पुलिस को हत्यारोपित के घर मिलीं कई बंदूकें
पुलिस ने यामागामी के घर की तलाशी ली, जहां उसे हाथ से बनी धातु व लकड़ी की कई बंदूकें मिलीं। ऐसी ही एक बंदूक से एबी की हत्या की गई थी। यामागामी ने बताया कि फिलहाल वह बेरोजगार था, लेकिन उसने वर्ष 2002-05 तक सेल्फ डिफेंस फोर्स में सेवा दी थी। इसी साल अप्रैल में उसने खुद को थका हुआ बताकर एक निर्माण कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी।
क्वाड नेताओं ने कहा, एबी की याद में हिंद-प्रशांत को बनाएंगे संपन्न
क्वाड नेताओं ने एबी की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए समूह के गठन में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने साझा बयान जारी कर कहा, ‘एबी ने क्वाड के गठन में रचनात्मक भूमिका निभाई और उन्होंने मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अथक प्रयास किए। हम एबी को श्रद्धांजलि के तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व संपन्नता लाने के प्रयासों को और तेज करेंगे। इस मुश्किल घड़ी में हम जापान के लोगों व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हैैं।” चीन के राष्ट्रपति शि चिनफिंग ने भी एबी की हत्या पर गहरा दुख जाहिर किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...