Google Analytics Meta Pixel कमल विहार का बदला नाम, अब कहलाएगा कौशल्या विहार - Ekhabri.com

कमल विहार का बदला नाम, अब कहलाएगा कौशल्या विहार

 

  • कबीर नगर एवं सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों के सीवरेज सिस्टम की दिक्कत होगी दूर
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणा
  • मुख्यमंत्री ने दी 167 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर | कमल विहार अब कौशल्या विहार के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। साथ ही कबीर नगर एवं सड्डू की हाउसिंग बोर्ड कालोनियों के साथ ही रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली प्रत्येक बीएसयूपी कालोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। यह घोषणाएं आज मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में नागरिकों से भेंट मुलाकात के दौरान की। बोरियाखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को 167 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी, इसमें 126 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 36 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही पथरी निवासी श्याम बघेल ने बताया कि इस योजना की चारों किश्त उन्हें मिल गई है। मुख्यमंत्री की इस योजना से काफी आर्थिक लाभ हासिल हुआ है।

 

1700 की दवा मिल रही 640 रुपए में

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मोबाइल मेडिकल वैन के बारे में पूछा। दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि गाड़ी मेरे मोहल्ले में महीने में दो बार आती है। जांच में पता चला कि मेरा तो हिमोग्लोबिन कम था। यहां इलाज भी हो गया, अब पूरी तरह स्वस्थ हूँ। राखी साहू ने बताया कि धन्वंतरी योजना के अंतर्गत 1700 रुपए की दवा 640 रुपए में मिल जाती है। मेरी काफी बचत इससे हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को आरंभ हुए केवल साल भर हुआ है और 100 करोड़ रुपए का लाभ हितग्राहियों को मिल गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राही ने बताया कि उन्हें पैर में डीवीटी ( डीप वैन थ्राम्बोसिस) की समस्या थी। शासन से सवा चार लाख रुपए मिले, नागपुर में इलाज कराया। अब स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री ने राशन के बारे में भी जानकारी ली। कुंती ने बताया कि राशन दुकान वाला राशन देने से आनाकानी करता है। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन दुकानों के सामने शेड लगाए जाएं ताकि लोगों को कतार में किसी तरह की दिक्कत न हो।

मितान से आसान हो गये काम

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ली। वीरेंद्र जोशी ने बताया कि बेटे का निवास प्रमाणपत्र बनाना था। घर में मितान आये, तुरंत ही प्रमाणपत्र बन गया। मितान की वजह से बहुत आसानी हो गई है। मठपुरैना की मंजू साहू ने बताया कि प्रमाणपत्र बनाने में पहले मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत आती थी अब यह दिक्कत दूर हो गई है। मोवा के अंकुश साहू ने बताया कि आनलाइन अनुज्ञा की सुविधा होने से काफी कम समय में उन्हें अनुज्ञा मिल गई। काम उम्मीद से बहुत जल्दी हो गया। धरसींवा के सुशील जांगड़े ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से बिजली बिल में काफी कटौती हो गई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल से 45 हजार रुपए तक की बचत

लालपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही श्रेया ने बताया कि पहले प्राइवेट स्कूल में 45 हजार खर्च करना होता था। अब निःशुल्क अच्छी शिक्षा मिल रही है। निधि साहू ने बताया कि मोवा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही हूँ। यहां की लाइब्रेरी, लैब बहुत अच्छे हैं। पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा है। गोल्डी ने बताया कि किताबें भी मुफ्त मिलती हैं। यहां पढ़ाई बहुत अच्छी है।

बिरगांव की संध्या यादव ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए फार्म भर दिया है। इससे काफी सुविधा होगी। भुवनेश्वरी धनकर ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद मिलने से उनकी दिक्कतें दूर हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक के प्रतिभागियों से भी बातचीत की। जगत ने बताया कि इस आयोजन में कई ऐसे खेल खेलने मिले जो उसने बचपन में खेले थे और अब भूल चुका था। जगत वर्मा ने बताया कि उसने गिल्ली डंडा में संभाग स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान विधायक सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कबीर नगर एवं सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की कोलानियों में सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बीएसयूपी कालोनियों में सीवर ट्रीटमेंट के लिए प्रत्येक कालोनी हेतु 50 लाख रुपए, बीरगांव में आईटीआई, रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 में नवनिर्मित शासकीय स्कूल गंगानगर भनपुरी का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन, सरोरा के हाईस्कूल का हायरसेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय मिडिल स्कूल रावांभांठा एवं सोनडोंगरी का हाईस्कूल में उन्नयन, वार्ड क्रमांक 8 के सड्डू मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, उरकुरा, बोरियाखुर्द के हाईस्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी में महावीर क्रीड़ा खेल मैदान में अहाता निर्माण, नगर पंचायत माना कैंप के तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने एवं अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *