रायपुर: राजधानी के मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि पुलिस ने इन आरोपियों को जयस्तंभ चौक से जुलूस की शक्ल में घुमाया, जिससे जनता को सख्त संदेश दिया जा सके।
घटना का पूरा विवरण:
मेकाहारा अस्पताल में चाकूबाजी की खबर कवर करने पहुंचे पत्रकारों को वहां मौजूद बाउंसरों ने रोक दिया। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसी का संचालक वसीम पिस्तौल लेकर आया और अपने तीन बाउंसरों के साथ पत्रकारों को धमकाने लगा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में वसीम ने महिला सुरक्षाकर्मियों को हटाकर पत्रकारों को धकेलना शुरू कर दिया।
कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने पहले अस्पताल में विरोध जताया और फिर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। रायपुर प्रेस क्लब के आह्वान पर बड़ी संख्या में पत्रकार देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
बाउंसरों पर पहले भी लगे हैं आरोप:
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मेकाहारा में तैनात बाउंसरों की भूमिका पहले भी संदिग्ध रही है। बच्चा चोरी, मोबाइल और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में इनकी लापरवाही सामने आ चुकी है।
माफी और कार्रवाई का भरोसा:
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पत्रकारों से माफी मांगी और सुरक्षा एजेंसी का टेंडर रद्द करने की सिफारिश की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से बात की और दोषियों को “मिट्टी में मिला देने” की सख्त टिप्पणी के साथ कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...