छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में सस्ती शराब को महंगे बोतल में भर कर बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही 30 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में लग गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाईन क्षेत्र के काली नगर पंडरी में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर रखा गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सस्ती शराब को महँगी बोतल में भर के बेचता था।










