मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सिल्लेवानी घाटी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां मक्के से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा समाया। इस भयानक दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए, लेकिन चमत्कारिक रूप से ड्राइवर की जान बच गई। हालांकि, उसे मौत के साये में करीब 24 घंटे तक ट्रक के मलबे में ही फंसा रहना पड़ा। रविवार सुबह हुए इस हादसे का पता तब चला जब ट्रक मालिक ने जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए गाड़ी की लोकेशन तलाशी और उसे घाटी में स्थिर पाया।
हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मोहखेड़ थाना क्षेत्र की उमरानाला चौकी पुलिस ने तीन बड़ी क्रेनों और स्थानीय लोगों की मदद से एक कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और ट्रक को ऊपर खींचा गया। ड्राइवर के पैर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई और उसे छुट्टी दे दी गई।
चौकी प्रभारी पारस आर्मो के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ था। एक ही मालिक के दो ट्रक चांद क्षेत्र से मक्का लोड करके बोरगांव जा रहे थे। दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। आगे वाला ट्रक घाटी पार कर गया, लेकिन पीछे वाला ट्रक संतुलन खोकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गया। चूंकि घाटी में मोबाइल नेटवर्क और आवाजाही की समस्या थी, इसलिए ड्राइवर फंसा रह गया। ट्रक मालिक रवि बघेल की सतर्कता और जीपीएस तकनीक के कारण समय रहते ड्राइवर तक मदद पहुंच सकी और उसकी जान बच गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...