Google Analytics Meta Pixel चेन्नई 10वीं बार फाइनल में, 15 रन से हारी गुजरात:जडेजा की सटीक गेंदबाजी - Ekhabri.com

चेन्नई 10वीं बार फाइनल में, 15 रन से हारी गुजरात:जडेजा की सटीक गेंदबाजी

चेन्नई-चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। चेन्नई ने मंगलवार को अपने होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया।महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने सबसे ज्यादा 10वीं बार IPL फाइनल में जगह बनाई है। खिताबी मुकाबला 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।इस मैच में हार के बावजूद गुजरात की टीम फाइनल की रेस में बरकरार है। गुजरात को अब बुधवार को होने वाले एलिमिनिटेर-1 की विजेता टीम से खेलना होगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है।गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 87 रन की पार्टनरशिप की, जिसके सहारे टीम ने 20 ओवर में 172 रन बनाए।  173 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद 11 से 15 ओवर के बीच 4 और विकेट गंवा दिए। जडेजा ने 11वें और 13वें ओवर में दसुन शनाका और डेविड मिलर के विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर ही 2 विकेट ले लिए। इस दौरान टाइटंस ने शुभमन गिल और राहुल तेवतिया के भी बड़े विकेट गंवाए। आखिरी ओवरों में विजय शंकर और राशिद खान ने गुजरात को जीत की उम्मीद दी। लेकिन 18वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने डाइविंग कैच लेकर शंकर को पवेलियन भेजा। इसी ओवर में दर्शन नालकंडे रनआउट हुए और अगले ओवर में राशिद खान भी कैच आउट हो गए। इस तरह GT ने 6 गेंद में 3 विकेट गंवाए और मैच को अपने हाथ से गंवा दिया। 173 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट चेज करते हुए गुजरात की टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। टीम के 5 फिनिशर भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नतीजा, टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई के ओपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड (44 बॉल पर 60 रन) और डेवोन कॉन्वे (34 बॉल पर 40 रन) की जोड़ी ने 64 बॉल पर 87 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। बाद में रवींद्र जडेजा ने 16 बॉल पर 22 रन का योगदान दिया। अजिंक्या रहाणे और अंबाती रायडू ने एक समान 17-17 रन जोड़े। गुजरात के शमी और मोहित शर्मा को 2-2 और दर्शन नालकंडे, राशिद खान और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी में गुजरात की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने 38 बॉल पर 42 रन की पारी खेली, जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर पर राशिद खान ने 16 बॉल पर 30 रन बनाए। दासुन शनाका ने 17 और विजय शंकर ने 14 रन का योगदान दिया।चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा और मथीस पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। तुषार पांडेय को एक विकेट मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *