शतरंज का महाकुंभ 18 सितंबर से राजधानी रायपुर में

रायपुर। रायपुर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन वृहद स्तर पर 18 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में विश्व के 15 देशों के लगभग 500 शतरंज के दिग्गज शामिल हों रहे है।

प्रतियोगिता में भारत, रूस, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान , मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की एंट्री हो चुकी है। जिसमें 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फिडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स मास्टर वर्ग में दिल्ली ओपन का खिताब जीत चुके जॉर्जिया के अनुभवी ग्रांड मास्टर लेवान पंतसुलाइया को टॉप वरीयता प्रदान की गई है। रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको जिनको इस प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्रदान की गई है, का रायपुर आगमन हो चुका है। इस आयोजन से देश प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जीएम व आईएम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन से ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य अपितु पूरे भारत का नाम विश्व शतरंज के मानचित्र पर अवलोकित होगा।

इस स्पर्धा में विजेता ट्रॉफी के अलावा कुल 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है जो अब तक की सर्वाधिक इनामी राशि है। प्रतियोगिता दो कैटेगरी मास्टर्स व चैलेंजर्स के रूप में करायी जा रही है।


मास्टर्स केटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में 10 राउंड में संपन्न होंगी, जो कि प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।


चैलेंजर्स केटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में 9 राउंड में संपन्न होंगी। प्रातः 9 बजे व अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। चैलेंजर्स में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।


इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे साथ ही इस आयोजन में चेयरमेन फिडे एडवाइजरी बोर्ड भरत सिंह चौहान, खेल मंत्री उमेश पटेल, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ गुरुचरण सिंह होरा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ राघवेंद्र सिंघानिया की उपस्थिति में संपन्न होगा।

मुख्य निर्णायक

महाराट्र के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक स्वप्निल बंसोड़ को अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा मुख्य निर्णायक का दायित्व सौपा गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सहायक महाप्रबंधक एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े उप मुख्य निर्णायक होंगे। इनको सहयोग करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 20 अनुभवी निर्णायकों का सहयोग प्राप्त होगा।

सीएम ट्रॉफी का लाइव प्रसारण

इन स्पर्धाओं के चुनिंदा 50 खेलो का विश्व की प्रमुख चेस साइट के माध्यम से प्रतिदिन लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसका जिम्मा तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक श्री आनंद बाबू को दिया गया है जिन्होंने 44 वे विश्व शतरंज ओलिंपियाड में सफलता पूर्वक 700 लाइव गेम का प्रसारण कर विश्व कीर्तिमान बनाया था।


चेस बैस इंडिया के निखलेश जैन चुनिंदा खेलो के लाइव कॉमेंट्री यूट्यूब के माध्यम से करेंगे। प्रतियोगिता पेयरिंग एवं परिणाम प्रतिदिन चेस एण्ड रिजल्टस डाट कॉम के माध्यम से देखा जा सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

बस्तर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

By User 6 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 फरवरी 2026।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आगमन हुआ। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति...