भारतीय महिला टीम ने तमिलनाडु के मामल्लापुरम में आयोजित 44वें शतरंज ओलिंपियाड में देश के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुषों ने भी मंगलवार को अपना अब तक का दूसरा कांस्य पदक जीता। कोनेरु हंपी, आर वैशाली, तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी से सजी भारत ए टीम ने फाइनल राउंड के मैच में अमेरिका से मिली 1-3 की हार के बाद महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस मुकाबले में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जीत नहीं मिली। हंपी और वैशाली ने अपने मैच ड्रा किए, जबकि तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी को हार का सामना करना पड़ा।
ओपन वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली युवा भारत बी टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराकर देश को दूसरा कांस्य पदक दिलाया। भारत बी टीम में डी. गुकेश शुरुआत से आगे थे। उन्होंने 9/11 का शानदार स्कोर बनाया। निहाल सरीन ने 7.5/10 का शानदार स्कोर किया। प्रगनानंद रमेशबाबू ने 6.5/9 के साथ अच्छा स्कोर किया और रौनक साधवानी ने भी 5.5/8 का मूल्यवान स्कोर किया। भारत ने इससे पहले 2014 में ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता था। अब उसके खाते में दूसरा पदक आया है। टीम इवेंट में पदकों के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शनों के आधार पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।
भारतीयों ने दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। गुकेश और सरीन क्रमश: शीर्ष और दूसरे बोर्ड पर, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने तीसरे बोर्ड में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा प्रज्ञनानंद रमेशबाबू (तीसरा बोर्ड), आर वैशाली (तीसरा बोर्ड), तानिया सचदेव (तीसरा बोर्ड) और दिव्या देशमुख (रिजर्व बोर्ड) ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीते। भारत ने प्रतिष्ठित गैप्रिंडाशविली कप भी जीता। यह ओपन और महिला दोनों वर्गों में बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन करने वाले देश को दिया जाता है। उज्बेकिस्तान और यूक्रेन क्रमश: ओपन और महिला वर्ग में चैंपियन बनकर उभरे। भारत ए टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह बहुत कम अंतर से पदक से चूक गई। भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत बी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 16 अंकों के साथ 8वां स्थान हासिल किया, जबकि भारत सी 15 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रही।
रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओलिंपियाड का समापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मंगलवार को यहां 44वें फिडे शतरंज ओलिंपियाड का समापन हो गया। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और भारतीय टीम के मार्गदर्शक विश्वनाथन आनंद भी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...