लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ कॉनफेडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेव्हलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। क्रेडाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में रियल इस्टेट सेक्टर की स्थिति काफी बेहतर है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जमीनों की खरीदी, बिक्री की शासकीय गाइड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी थी। इसी तरह स्टॉम ड्यूटी में भी छूट दी गई थी।
इसका फायदा रियल इस्टेट सेक्टर को मिला। राज्य शासन द्वारा आवासीय कॉलोनियों के अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे सुगम बनाने के लिए एकल खिड़की प्रणाली ’सीजीआवास’ विकसित कराया था। इस प्रणाली में आवासीय कॉलोनियों के लिए समस्त अनुमति 100 दिनों के भीतर दी जाती है। इससे भी कॉलोनियों के लिए जल्द अनुमति मिल रही है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रदेश में रजिस्ट्रेशन शुल्क एक वर्ष के लिए कम कर दिया जाए, तो इस सेक्टर को अच्छा प्रोत्साहन मिल सकता है।
पदाधिकारियों ने स्टॉम शुल्क में छूट देने का आग्रह करते हुए बताया कि कई राज्यों में स्टॉम शुल्क कम कर दिया गया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने ई.डब्ल्यू.एस. वर्ग के लिए खाली पड़ी जमीन पर मध्यप्रदेश की तरह भवन बनाकर उनके विक्रय की अनुमति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्रेडाई के आनंद सिंघानिया, ए.एन.सिंह, लाकेश चंद्राकर (भिलाई से),संदीप केडिया (बिलासपुर से) विजय नत्थानी (रायपुर से) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...