रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाना है।
अपनी यात्रा के दौरान मंत्री चौधरी अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” से अवगत कराएंगे, जो राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की दीर्घकालिक योजना है। वे आगामी NRI शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए भी प्रवासियों को आमंत्रित करेंगे।
ओ.पी. चौधरी इस दौरान अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी छात्रों से संवाद कर उनके अनुभवों और जरूरतों को समझेंगे, जिससे एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जा सके। इसके साथ ही वे स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को छत्तीसगढ़ में उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास भी करेंगे।
वित्त मंत्री का फोकस FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) की संभावनाओं पर भी रहेगा। इसके लिए वे अमेरिका में मौजूद निवेशकों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिल सके।
इस यात्रा के दौरान ओ.पी. चौधरी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। यह दौरा कई अमेरिकी शहरों को कवर करेगा, जहां वे प्रवासी समुदाय, छात्र, निवेशक और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...