रायपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को आज एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक प्राप्त हुए है। हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने 164 किलोग्राम वजन उठाकर अपने पुराने रिकार्ड को ब्रेक करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजा भारती ने कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।
यूथ की इस सफलता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव एवं कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर राजा भारती को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दोनों वेटलिफ्टर की इस सफलता में बधाई दी है और कहा है कि दोनों ने वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किलोग्राम वजन वर्ग में 76 किलोग्राम स्नैच और 88 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 164 किलोग्राम वजन उठाकर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वेटलिफ्टर राजा भारती ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वजन वर्ग की स्पर्धा में 96 किलोग्राम स्नैच और 115 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य से 13 खेलों के 122 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ज्ञानेश्वरी को मिलेगी पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व ज्ञानेश्वरी ने ग्रीस के हेराक्लिओन शहर में 01-10 मई तक आयोजित जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलो वर्ग के स्नेच, क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 156 किलोग्राम वजन उठाकर तीन रजत पदक जीता है। ज्ञानेश्वरी प्रदेश की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीते दिनों उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें वेटलिफ्ंिटग स्पर्धा के लिए आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हें सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की थी।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...