चेन्नई- भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार चैंपियन बनी है। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में शनिवार को अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 था। फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की। मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा। साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा। दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रमक शुरुआत की। दोनों टीमों ने गोल के चांस बनाए। मलेशिया ने शुरुआती मिनटों में बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार बचाव किया। फिर 9वें मिनट में भारत को पहले गोल मिला। जुगराज सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त बनाई। कुछ देर बाद 14वें मिनट में मलेशिया अजराई बाबू कमाल ने 14वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...