Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 से बढ़ाकर 75 करोड़ किया - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 से बढ़ाकर 75 करोड़ किया

रायपुर। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसी कड़ी में प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

 

जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुनर्गठन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर, सरगुजा और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरणों के साथ-साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों का गठन कर समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की लचर कार्यप्रणाली के कारण कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाईं।

 

इसे सुधारने के लिए प्राधिकरणों का पुनर्गठन किया गया है। अब प्राधिकरण में राज्यसभा-सांसद, लोकसभा-सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत प्रमुख जनप्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा आदिवासी विकास क्षेत्र में काम कर रहे दो समाजसेवियों और विशेषज्ञों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

 

पीएम जनमन योजना और नई संभावनाएं

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन योजना ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खोली हैं।

 

इन योजनाओं के तहत आवास, सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है।

Read Also  छग में किसानों के लिए नया कानून बनायेगी सरकार

 

• आदिवासी महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने की योजना लागू की जाएगी।

 

• युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

 

शिक्षा, खेल और पर्यटन को मिला नया बजट

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं—

 

• कोरबा में बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत।

 

• विशेष पिछड़ी जनजातियों के खिलाड़ियों के लिए दो खेल परिसरों हेतु 10-10 करोड़ रुपये।

 

• विशेष पिछड़ी जनजातियों के विद्यार्थियों के लिए 5 करोड़ रुपये का आवासीय विद्यालय।

 

• सुनालिया पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत।

 

• बुका-सतरेंगा पर्यटन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के निर्देश।

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2015 से पहले की 115 अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2,800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनसे लगभग 76 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

 

विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट

 

प्राधिकरण के पिछले वर्षों के विकास कार्यों की स्थिति इस प्रकार रही:

 

• 2021-22: 32.67 करोड़ के 544 कार्य, 539 पूर्ण

 

• 2022-23: 32.72 करोड़ के 491 कार्य, 482 पूर्ण

 

• 2023-24: 32.67 करोड़ के 464 कार्य, 424 पूर्ण

 

• 2024-25: 48.28 करोड़ के 508 कार्य, 123 पूर्ण और शेष प्रगति पर

 

मुख्यमंत्री ने सभी अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता और अधिकारी

 

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read Also  छत्तीसगढ़ में नेशनल डिफेंस कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों का दिलचस्प भ्रमण

 

इसके अलावा मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मनोज पिंगुआ, प्राधिकरण के सचिव बसवराजू, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर अजीत वसंत सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *